लखनऊ। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर जब पत्नी ऋचा दुबे को मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और पुलिस से आखिरी बार उसे देखने की गुजारिश करने लगी। गौरतलब है कि 8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से पुलिस के गिरफ्त में आया था।
बता दें कि एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और उसके बेटे को कल शाम लखनऊ के कृष्णानगर से गिरफ्तार किया था और एसटीएफ की पूरी टीम उससे पूछताछ कर रही थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की शादी 25 साल पहले ऋचा दुबे से हुई थी। विकास के दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में पढ़ता है जबकि दूसरा बेचा अभी 12 वीं में पढ़ रहा है।
कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा निगम के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था। उन दिनों विकास दुबे का कामकाज रिचा खुद देख रही थी।
एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का कानपुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अभी तक उसके परिवार से मिलने कोई अस्पताल नहीं पहुंचा है। ऐसी संभावना है कि उसकी पत्नी और बेटा अस्पताल पहुंचेंगे। वहीं जब विकास दुबे की मां को एनकाउंटर की खबर मिली तो वह परेशान हो गयी थी और उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
गौरतलब है कि विकास दुबे की शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि उसे कानपुर लाया जा रहा था, उसी दौरान गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और वह भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस से पिस्तौल भी छीन ली थी और फायरिंग किया था। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।
यह भी पढ़ें- DRDO ने बनाया बॉयो सूट, कोरोना से बचाव में होगी आसानी

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































