Highlights:
- धनखड़ ने राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा, स्वास्थ्य कारण बताए
- एनडीए बहुमत में, नए उम्मीदवार पर जल्द होगा फैसला
- कार्यकाल 2027 तक था, विपक्ष से कई बार हुआ था टकराव
Highlights:
- धनखड़ ने राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा, स्वास्थ्य कारण बताए
- एनडीए बहुमत में, नए उम्मीदवार पर जल्द होगा फैसला
- कार्यकाल 2027 तक था, विपक्ष से कई बार हुआ था टकराव
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में लिखा कि वे स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन आया। इस फैसले से राजनीतिक हलकों में अटकलें शुरू हो गई हैं। उनके उत्तराधिकारी की दौड़ तुरंत तेज हो गई है।
संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार उपराष्ट्रपति पद की रिक्ति को जल्द से जल्द भरा जाना जरूरी है। एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत है इसलिए चुनाव में उसकी प्रमुख भूमिका होगी। चर्चा में कई नाम हैं, जिनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं या राज्यपालों में से किसी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
2022 में ली थी उपराष्ट्रपति पद की शपथ
धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 2027 तक था। इस दौरान उनका विपक्ष से कई बार टकराव हुआ। उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी आया जिसे राज्यसभा के उपसभापति ने खारिज कर दिया था। मार्च 2025 में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और तब से स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं थीं।
धनखड़ इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उनसे पहले वी. वी. गिरी और भैरोसिंह शेखावत ने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा था। कांग्रेस ने इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यह फैसला समझ से परे है। जयराम रमेश ने मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी, धनखड़ को अपना निर्णय बदलने के लिए मनाएं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
सबकी निगाहें नए उपराष्टपति चयन पर
अब सभी की निगाहें नए उपराष्ट्रपति के चयन पर हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह फैसला सत्तारूढ़ दल के भीतर किसी बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी और नया उपराष्ट्रपति अपना कार्यकाल शुरू करेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































