Highlights:
- IRCTC अकाउंट से आधार लिंक होना जरूरी
- टिकट बुकिंग से पहले मोबाइल पर ओटीपी आएगा
- काउंटर से बुकिंग पर भी यही नियम लागू
Highlights:
- IRCTC अकाउंट से आधार लिंक होना जरूरी
- टिकट बुकिंग से पहले मोबाइल पर ओटीपी आएगा
- काउंटर से बुकिंग पर भी यही नियम लागू
IRCTC Tatkal Ticket Booking: हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अधिकतर यात्री कंफर्म सीट के लिए पहले से रिजर्वेशन (Reservation) करवाना पसंद करते हैं। लेकिन जब सफर का प्लान अचानक बन जाए, तब तत्काल टिकट ही एकमात्र सहारा होता है। अब इसी टिकट बुकिंग प्रक्रिया में भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है।
IRCTC अकाउंट से आधार लिंक होना जरूरी
15 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। टिकट बुक करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही बुकिंग पूरी होगी।
ऐसे करें आधार को IRCTC से लिंक
अगर आपका IRCTC अकाउंट अभी तक आधार से लिंक नहीं है तो उसे तुरंत लिंक करना पड़ेगा। इसके लिए www.irctc.co.in पर लॉगिन करके My Account सेक्शन में जाएं और Link Your Aadhaar ऑप्शन चुनें। यहां 12 अंकों का आधार नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करें और वेरीफाई करें।
केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि अगर आप रेलवे काउंटर से भी तत्काल टिकट लेना चाहते हैं तो वहां भी आधार नंबर देना जरूरी होगा। आपके आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
रेलवे का मकसद पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाना
रेलवे का मानना है कि इस प्रक्रिया से फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगेगी। साथ ही यात्रियों को भी पारदर्शिता के साथ टिकट मिलने में आसानी होगी। नया सिस्टम एक तरह से सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बता दें कि रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में कई बार धांधली की शिकायत मिली थी। जिसके बाद रेल मंत्रालय के द्वारा इस तरह की तैयारी की गई है। इससे फर्जी तरीकों से IRCTC Tatkal Ticket Booking करने वालों पर लगाम लग सकेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































