यूपी में योगी सरकार की नई नीति, 2 से ज्यादा बच्चे हुए तो जाएगी…

यूपी में योगी सरकार

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार राज्य में दो बच्चों की नई जनसंख्या नीति लागू करने की योजना बनाने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना में दो बच्चों से ज्यादा रखने वाले माता-पिता को उनके बच्चों को सरकारी लाभ से वंचित किया जा सकता है। दो बच्चों से ज्यादा परिवार वाले बच्चे न तो सरकारी नौकरी में जा सकेंगे और न ही पंचायत के चुनाव लड़ सकेंगे।

जनसंख्या वृद्धि का हवाला देते हुए यूपी के स्वास्थ्य जनकल्याण मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या 20 करोड़ से ऊपर पहुँच गई है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा के दौरान कुछ विधायकों ने यह मुद्दा उठाया था। बता दें कि कुछ ऐसा ही बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया था।

मोहन भागवत ने कहा था कि देश में जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। इस मुद्दे पर संघ का रुख हमेशा दो बच्चों के कानून के पक्ष में रहा। हालांकि उस वक्त भी संघ प्रमुख के इस बयान पर सियासत गरमा गई थी लेकिन इसके बाद उन्होंने ये कहकर साफ किया था कि यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से जनता को संबोधित करते हुए बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जता चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि छोटा परिवार रखना देशभक्ति है। अब देखा जाए तो यूपी की योगी सरकार भी केंद्र सरकार की राह पर चल पड़ी है। देखना यह होगा कि क्या यूपी की योगी सरकार की जनसंख्या नीति राज्य में कारगार साबित होगी या फिर एक बार फिर विपक्ष के सवालों के घेरे में आ जाएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

यूपी में योगी सरकार की नई नीति, 2 से ज्यादा बच्चे हुए तो जाएगी…

यूपी में योगी सरकार
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts