तुर्की ने कोरोना के कारण सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

तुर्की

इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जाएंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को प्रसारित लाइव प्रसारण के दौरान एर्दोगन ने कोविड-19 प्रकोप फैलने से रोकने के लिए नए उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि देश भर में शहरों के बीच की यात्रा की अनुमति हर प्रातों के गवर्नर देंगे।

एर्दोगन ने कहा, निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में कम से कम कर्मचारियों के साथ एक लचीली कार्य प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 प्रमुख तुर्की शहरों में एंटी-कोरोना वायरस उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए इन शहरों में महामारी परिषद की स्थापना की जाएगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में गड़बड़ी को रोकने के लिए और सार्वजनिक स्थलों जैसे पिकनिक स्पॉट, जंगलों और पुरातत्व स्थलों को बंद कर दिया जाएगा। इससे एक दिन पहले तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने घोषणा की थी कि 12 शहरों और गांवों को कोविड-19 के प्रकोप से लड़ने के लिए क्वांरटीन किया जाएगा।

सोयलू ने एनटीवी ब्रॉडकास्टर को बताया, जब कुछ गांवों या कस्बों में छूत का खतरा अधिक होता है, तो ऐसा निर्णय लिया जा सकता है। तुर्की में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है, वहीं यहां 5,698 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि भारत में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 987 तक पहुंच गई है। वहीं भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। दूसरी तरफ दिल्ली और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूर उत्तरप्रदेश और बिहार के लिए निकल पड़े हैं। आनंद विहार बस अड्डा पर लोगों की भीड़ ने कोरोना की आशंका और बढ़ा दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

तुर्की ने कोरोना के कारण सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

तुर्की
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts