वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन बीमार हैं। ट्रंप ने इसके लिए एक बार फिर सीएनएन की आलोचना की है। बता दें कि सीएनएन के साथ ट्रंप का रिश्ते बेहद तीखे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के डेली ब्रीफिंग के दौरान सीएनएएन की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह रिपोर्ट गलत है। मैं सुन रहा हूं कि इस न्यूज के लिए उन्होंने (टीवी चैनल) पुराने दस्तावेज का इस्तेमाल किया है।
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहने से साफ तौर पर इनकार कर दिया कि उनको स्पष्ट जानकारी है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ-साथ किम जोंग से भी मेरे अच्छे संबंध हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले किम जोंग की तबीयत खराब होने की खबर पर ट्रंप ने उनके ठीक होने की कामना की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से तीन बार मुलाकात कर चुके हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ये ऐसी रिपोर्टे है जो सामने आईं (उनकी बीमारी के बारे में)। हम नहीं जानते। हम नहीं जानते। हालांकि, मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं केवल यह कह सकता हूं कि मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं। अगर वह इस तरह के हालत में हैं, जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है तो यह बहुत गंभीर हालत है।
दरअसल, सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर दी थी कि सर्जरी के बाद किम जोंग उन की हालत नाजुक है और वह गंभीर खतरे से जूझ रहे हैं। वहीं, साउथ कोरिया के अधिकारियों ने भी पड़ताल के बाद कहा था कि नॉर्थ कोरिया में कुछ भी असामान्य घटित नहीं हो रहा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
बता दें कि उत्तर कोरियाई शासक किंम जोंग हाल ही में कई कार्यक्रमों में नहीं दिखाई दिए हैं। इससे कयासबाजी तेज हो गई। किम जोंग उन 15 अप्रैल को अपने दिवंगत दादा किम इल-सुंग की 108वीं जयंती समारोह में भी नजर नहीं आए थे। इतना ही नहीं, वह आखिरी बार 11 अप्रैल को ही एक बैठक में दिखे थे। बताया जा रहा है कि 2012 के बाद ऐसा पहली बार है जब किम अपने दादा के जयंती समारोह से गायब रहे हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































