इजरायल की ये मशीनें, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के मामले में इजरायल उन देशों में शामिल है जहां पर दुनियां का हर एडवांस टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। वर्तमान समय में दुनिया के कई देशों में पैदावार को लेकर काफी कठनाइयों का सामना पड़ रहा है। लेकिन इजरायल ने अपनी तकनीति विकास के बल पर इन कठनाईयों कम भी किया है और कम जमीन से ज्यादा पैदावार भी हासिल किया है।

इजरायल आधुनिक टेक्नोलॉजी से न सिर्फ खेती से जुड़ी कई समस्याओं का हल निकालने में सफल हुआ बल्कि दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है कि खेती घाटे का नहीं, एक फायदे का सौदा है। इजरायल ने अपनी तकनीक की क्षमता के बल पर मरुस्थल पर खेती कर दुनियां को आश्चर्य में डाल दिया है।

इजरायल ने न केवल अपने मरुस्थलों को हराभरा किया, बल्कि अपनी तकनीक को दूसरे देशों तक भी पहुंचाया। खेती-किसानी के लिए इजरायल ने बाग-बगीचों और पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने जैसी कई ऐसी मशीनें बनाईं, जिनकी आज दुनिया में तूती बोलती है।

बता दें कि इजरायल एक छोटा सा देश है जो अपने चारो तरफ दुश्मन देशों से घिरा हुआ है। यहां की जमीन मरुस्थली है। इजरायल में बारिश बहुत कम होती है जिसकी वजह से यहां पर बारिश का फायदा ज्यादा से ज्यादा और जल्दी ही उठाना पड़ता है। दुनिया के अधिक्तर देशों में यह एक बड़ी मुश्किल होती है कि बारिश के पानी का भंडारण कैसे किया जाए।

इसके साथ-साथ खेतों को परंपरागत तरीके जोतने में काफी समय नष्ट हो जाता है। यही आम बातें इजरायल में भी कुछ वर्षों पहले तक थी। लेकिन इजरायल ने इसका हल निकाला और अपनी तकनीक के बल पर इन समस्याओं को समाप्त कर दिया। सबसे पहले इजरायल ने इटली से खेतों को जोतने वाली मशीनें खरीदी। लेकिन यह मशीन काफी बड़ी और विशालकाय थीं। जिसका फायदा इजरायल पूरी तरह से नहीं उठा पा रहा था।

बाद में इजरायली कंपनी एग्रोमॉन्ड लिमिटेड ने खुद ही इटली के मशीनों से भी आधुनिक मशीनों का निर्माण प्रारंभ किया। जिसके बाद इजरायल ने कृषि के विकास का मॉडल ही बदल दिया। इजरायल में तैयार यह मशीनें कुछ ही घंटों में सैकड़ों एकड़ जमीन जोत देती है। इजरायल में ये मशीनें अधिकतर किसानों के पास है। इसके अलावा किसान इन्हें किराए पर भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन

Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Sep 7, 2025

Brown Rice: स्वास्थ्य के लिए है बेस्ट ?

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

इजरायल की ये मशीनें, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts