अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने दी इराक पर प्रतिबंध की धमकी

अमेरिका और ईरान

हन्ट आई न्यूज। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इराक की संसद ने अपने देश से विदेशी सेना को वापस भेजने का प्रस्ताव पास किया है। इराक के इस फैसले के बाद अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर इराक अपने देश से अमेरिका को वापस जाने के लिए मजबूर करता है तो उसे कड़े प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका ने कहा कि इराक का एयरबेस बनाने में अमेरिका का अरबों डॉलर खर्च हुआ है। हम इसे तबतक नहीं छोड़ने जा रहे हैं जबतक इराक हमें इसके पैसे नहीं देता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान ने हमपे हमला किया तो हम जोरदार पलटवार करेंगे। भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, ईरान, ओमान जैसे देशों से बात की है।

अमेरिका और ईरान तनाव के बीच सुलेमानी की बेटी ने किया सवाल

बता दें कि अमेरिकी सेना ने बीते दिनों बगदाद एयरपोर्ट को एयरस्ट्राइक किया था। इस एयरस्ट्राइक में ईरान के मिलिट्री जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। ईरान के पूर्व मिलिट्री जनरल कासिम सुलेमानी की बेटी ने ईरान के राष्ट्रपति से पूछा है कि इस हमले का बदला कौन लेगा?

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रविवार को इराक के संसद का सत्र समाप्त होगा। बता दें कि इराक में इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह के उभार को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस और सैनिकों प्रशिक्षित और मदद देने के लिए अमेरिकी सैनिक मौजूद है। इराक में करीब 5200 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ईरान ने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर सुलेमानी की मौत के बाद उनकी जगह पर ईरानी जनरल इस्माइल घानी की नियुक्ति की गई है। बता दें कि सुलेमानी की मौत के बाद इस्माइल घानी ने कहा था कि देश इसका बदला जरूर लेगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खोमैनी के बयान के 48 घंटे के भीतर ही इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और दूतावास पर कई रॉकेट से हमला किया गया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने दी इराक पर प्रतिबंध की धमकी

अमेरिका और ईरान
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts