Tejas Fighter Jet: भारत के लिए तेजस क्यों महत्वपूर्ण है? जानिए तेजस की खूबियां

tejas-fighter-jet-why-is-tejas-important-for-india

डेस्क। लड़ाकू विमान तेजस (Tejas Fighter Jet) पूर्ण रूप से स्वदेशी लड़ाकू विमान है। तेजस को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। तेजस ने अपनी पहली उड़ान 2001 को भरी थी। देश के दो छोड़ पर दुश्मन की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए तेजस को विकसित किया गया है। तेजस भारत की पहली स्वदेशी तकनीक से विकसित लड़ाकू विमान है। यह विमान एक स्वदेशी मल्टीरोल फाइटर जेट है। यानि युद्ध के अलावा अन्य कार्यों में भी इस विमान का उपयोग किया जा सकता है।

Tejas Fighter Jet को बनाने की शुरुआत 1980 से ही शुरू कर दी गई थी। मिग-21 विमानों के लगातार पुराने हो रहे तकनीक से युद्ध जैसे हालात से निपटने के लिए तेजस की जरूरत को महसूस किया गया। तेजस विमान के ‘तेजस’ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था। तेजस एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब होता है अत्यधिक ताकतवर ऊर्जा। यह एक हल्का लड़ाकू विमान है। तेजस विमान पाकिस्तान और चीन का संयुक्त रूप से बनाया गया विमान थंडरबर्ड से कई गुणा ताकतवर और फुर्तीला है।

तेजस के तेज का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब बहरीन इंटरनेशनल एयर शो के लिए तेजस का नाम प्रस्तावित हुआ था तब पाकिस्तान और चीन ने अपना थंडरबर्ड का नाम इस एयर शो से वापस ले लिया था।

tejas-fighter-jet-why-is-tejas-important-for-india
Tejas Fighter Aircraft

क्यों है तेजस (Tejas Fighter Jet) खास?

  • तेजस विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर मिसाइल दाग सकता है।
  • इसमें एंटीशिप मिसाइल, बम, रॉकेट को लगाया जा सकता है। यह विमान बेहद ही हलका है।
  • तेजस एक सिंगल सीटर फाइटर जेट है। इसमें 42 फीसदी कार्बन, 43 फीसदी एल्यूमीनियम और टाइटेनियम है। विमान मुख्य रूप से इन्ही तीनों धातुओं से मिलकर बना है।
  • तेजस एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। तेजस की कुल लागत है 7000 करोड़ रुपए।

तेजस की ताकत

– एक बार में 3000 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम

– 2222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम

– अन्य विमानों की तुलना में सभी हथियारों से लैस होने के बाद भी मात्र 13500 किलो ही वजन

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kusha Air Defence System

Project Kusha Air Defence System: S-400 से भी आगे जाने की तैयारी में भारत, बना रहा अभेद्य सुरक्षा कवच

Project Kusha Air Defence System के अंतर्गत विकसित की जा रही तीन मिसाइलों को M1,…

Jan 28, 2026
हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में परवेज मुशर्रफ की गुप्त योजना और भारत का एयरस्ट्राइक फैसला

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध की असली वजह पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बद्र’ था। उस समय…

Jul 26, 2025

– हवा से हवा में मार करने वाली 6 मिसाइलें एक साथ ले जाने की क्षमता। हवा से जमीन पर मार करने वाली दो तरह की मिसाइलें ले जाने में सक्षम

– तेजस (Tejas Fighter Jet) पर ब्रम्होस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल, परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल, लेजर गाइडेड बम, और कलस्टर वेपन के साथ और भी कई तरह के हथियार लेकर युद्ध करने में सक्षम।

भारत के पास कितने तेजस विमान है? How many Tejas Fighter plane India has?

भारतीय वायुसेना ने फिलहाल 20 तेजस लड़ाकू विमानों के लिए एचएएल को कहा है। जिसमें से 16 तेजस विमान सिंगल सीट और 4 डबल सीट वाले प्रशिक्षक विमान शामिल हैं। तेजस अपने विंग में 3000 किलो तक ईंधन को स्टोर कर सकता है। तेजस फाइटर जेट में ग्लास कॉकपिट लगा हुआ है जो पायलट को रात में ऑपरेशन के वक्त लक्ष्य को स्पष्ट रूप से देखने में काम आता है।

इसके साथ-साथ तेजस में पल्स-डॉपलर बहु आयामी रडार सिस्टम लगा हुआ है। यह विमान को अधिकतम 10 लक्ष्यों को एक साथ नजर रखने और लक्ष्य को साधने में सक्षम है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Tejas Fighter Jet: भारत के लिए तेजस क्यों महत्वपूर्ण है? जानिए तेजस की खूबियां

tejas-fighter-jet-why-is-tejas-important-for-india
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts