सुबह कौवा का बोलना देता है कुछ खास संकेत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

सुबह कौवा का बोलना

कौवा का घर की छत पर बैठना, कौवा का सुबह-सुबह बोलना, कौवा को रोटी खिलाना, ऐसी ही कितनी बातें हैं जिसको लेकर हमारे मन में कई सवाल होते हैं। कई बार कौवा सुबह-सुबह हमारे घर की छतों पर बोलने लगते हैं। इसके भी कुछ संकेत होते हैं। कौवा को शनिदेव का रूप समझा जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी कौवों को भोजन देने की मान्यता है।

सुबह सुबह कौवा बोले तो क्या होता है?

कौवा को लेकर कई तरह के शकुन और अपशकुन की मान्यता है। सुबह-सुबह किसी कौवा का घर की छत पर बोलना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कौवा सुबह-सुबह आपके घर की छत पर आकर बोलता है तो घर में कई मेहमान आने वाला हो सकता है। इसी तरह ऐसा माना जाता है कि यदि घर में कोई छोटा बच्चा अचानक ही पानी से घर का पर्श साफ करने लगे तो इसका मतलब है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।

इसी तरह यदि कौवा किसी महिला पर बैठ जाए तो ऐसा कहा जाता है कि उस महिला के पति के जीवन में कोई मुसीबत आने वाली है। इसी प्रकार यदि सुबह के समय कौवा अचानक अपने पैरों से आपके सिर को छू ले तो ऐसा माना जाता है कि जल्द ही आपकी आर्थिक उन्नति होने वाली है।

इसलिए भारतीय संस्कृति में कौवे को भोजन देने की मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि कौवे को भोजन कराने से हमारे सभी तरह के पितृ और कालसर्प दोष दूर होते हैं। कौवा को रोटी खिलाने से किसी अनिष्ट और शत्रु का नाश होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

कौवा भगवान शनिदेव का रूप होता है, ऐसा माना जाता है। कौवा को भोजन कराने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। वैसे सभी पशु-पक्षियों को अपने सामर्थ्य के हिसाब से भोजन कराना चाहिए। इससे घर में खुशियाँ और जीवन में समृद्धि आती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सुबह कौवा का बोलना देता है कुछ खास संकेत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

सुबह कौवा का बोलना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts