सुबह को बिल्ली देखना या बिल्ली की आवाज सुनाई देना क्या संकेत करता है?

सुबह को बिल्ली देखना

सुबह को बिल्ली देखना या सुबह को बिल्ली की आवाज सुनाई देना कई जगहों पर अच्छा नहीं माना जाता है। बिल्ली कई प्रकार की होती है। हम लोग बिल्ली को घर में कई प्रकार से देखते हैं। कई बार बिल्ली रास्ते में हमारा रास्ता काट देती है, इस घटना को भी लोग अपशकुन मानते हैं और कहीं भी जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट दे तो लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं या फिर अपनी यात्रा को उस दिन के लिए कैंसिल कर देते हैं।

ऐसे में बिल्ली को देखना और बिल्ली की सुबह-सुबह आवाज सुनाई देना कई लोगों को डरावने अनुभव कराता है। कभी-कभी बिल्ली हमारे सपने में भी दिखाई देती है। बिल्ली का हमारे जीवन से कुछ ना कुछ संबंध जरूर होता है। कहा जाता है कि घर में बिल्ली कई रूपों में आ सकती है। कई बार हमारे पूर्वज भी बिल्ली के रूप में घर में आते हैं।

इसलिए मान्यता है कि बिल्लियों का रोना या सुबह-सुबह बिल्ली का दिखाई देना कई प्रकार के शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत करता है। बिल्ली के जरिए हमारे जीवन में होने वाली कई घटनाओं के बारे में पहले से ही संकेत मिल जाता है। बिल्ली यदि आपको सुबह-सुबह दिखाई देता है तो यह कई सारी बातों का संकेत होता है।

सुबह-सुबह बिल्ली देखना

यदि आप सुबह के समय बिल्ली को देख लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा भी होता है और बुरा भी। अगर आपको सुबह-सुबह काली बिल्ली दिखाई दी है तो यह आपके जीवन में किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने इष्ट देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह आपकी परेशानी को टाल दें।

यदि सुबह के समय भूरे रंग की बिल्ली दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही कहीं से कोई आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। यदि आपने रास्ते में भूरी बिल्ली को देखा है तो यह भी शुभ समाचार प्राप्त होने का ही संकेत होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि कोई रुका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

बिल्ली के रास्ता काटने का मतलब

ऐसा माना जाता है कि बिल्ली ने यदि आपका रास्ता काट दिया है तो कुछ समय तक किसी स्थान पर बैठ जाना चाहिए। बिल्ली का रास्ता काटना किसी अनहोनी का संकेत भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिस काम के लिए बाहर जा रहे हैं वह काम आपका बिगड़ जाए। बिल्ली का रास्ता काटना यह भी संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यदि रास्ते में कहीं जाते वक्त बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो थोड़ा देर रुक जाएँ और अपने भगवान या इष्ट देव का ध्यान करते हुए आगे बढ़ें और बुरे समय को टालने के लिए उनसे प्रार्थना करें। यदि बिल्ली कहीं पर चिल्लाते हुए आपको सुनाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि कोई बहुत बड़ी परेशानी आपके जीवन में आने वाली है।

अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सुबह को बिल्ली देखना या बिल्ली की आवाज सुनाई देना क्या संकेत करता है?

सुबह को बिल्ली देखना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts