मुंबई बम बलास्ट के आरोपी अबू सलेम समेत छह दोषी करार

नई दिल्ली। 1993 के मुंबई बम बलास्ट के आरोपी अबू सलेम समेत छह पर आरोप तय हो गया है। टाडा कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। मामले में मुंबई की टाडा अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए अबू सलेम और छह अन्य आरोपी को दोषी करार दिया। 19 जून को सजा का ऐलान होगा। मुंबई में हुए इस सिलसिलेवार बम बिस्फोट में अबू सलेम समेत सात दोषियों के खिलाफ 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल किया गया था। मुबई बम बलास्ट में अबू सलेम के अलावा, मुस्तफा डोसा, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कय्यूम, करीमुल्ला शेख, रियाज सिद्दीकी और अब्दुल रशीद खान शामिल थे।

Read Also: पत्थबाजों को सेना प्रमुख का सख्त संदेश, पत्थर के बदले मिलेगी गोली

बता दें कि साल 2015 में अबू सलेम और मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था। मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड है। काफी समय से मुंबई बम बलास्ट के आरोपियों की सजा सुनने को पीड़ित परिवार आस लगाए बैठे थे। शुक्रवार को उन्हें फैसले का इंतजार था। इस मामले में अदालत ने कुछ दिनों पहले ही सुनवाई पूरी की थी।

Read Also: बिहारी से तिहाड़ी हो जाएंगे शहाबुद्दीन, तिहाड़ लाने की प्रक्रिया तेज

बम धमाके में 257 लोगों ने जान गवाई थी

गौरतलब है कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक कुल 12 धमाके हुए थे। धमाके के बाद पूरी मुंबई दहल गई थी। हर जगह अफरा-तफरी थी। इस भयानक बम धमाके में 257 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। धमाका इतना भयावह था कि 257 के अलावा 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस सीरियल बम बलास्ट में 129 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

Read Also: एक-दूसरे को बचाने में डूबी पांच लड़कियां, मृतकों में चार एक ही परिवार के

अभी भी मुख्य मास्टर माइंड गिरफ्त से बाहर

धमाके में 27 करोड़ की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया गया था। इस धमाके का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से ही फरार चल रहा है। दाऊद के पाकिस्तान में छुपे होने की अक्सर खबरें सामने आती रहती है। इसी बलास्ट से जुड़े अन्य मामले में अभिनेता संजय दत्त को टाडा अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी। संजय पर अवैध हथियार रखने का आरोप था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

मुंबई बम बलास्ट के आरोपी अबू सलेम समेत छह दोषी करार

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts