यदि गुरुवार को भारत सेमिफाइनल मैच जीतता है तो 18 जून को भारत-पाक का फाइनल होगा। बता दें कि पाकिस्तान पहले ही इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुका है।
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को सेमिफाइनल मुकाबला होने वाला है। यदि इस मैच में भारत बांग्लादेश को हरा देता है तो क्रिकेट प्रेमियों को फिर भारत और पाकिस्तान का रोचक मैच देखने को मिलेगा। जी हां यदि ऐसा होता है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने हो सकते हैं। यदि गुरुवार को भारत सेमिफाइनल मैच जीतता है तो 18 जून को भारत-पाक का फाइनल होगा। बता दें कि पाकिस्तान पहले ही इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुका है।
Read Also: क्रिकेट के इतिहास में हुआ गजब कारनामा, मात्र 4 गेंदों में बने 92 रन
18 जून को होगा फाइनल मैच
पाकिस्तान से इंग्लैंड को आठ विकेट से मात दे दी। इससे पहले इंंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तानी टीम ने 37.1 ओवर में दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत बांग्लादेश को बर्मिंघम में होने वाले सेमिफाइनल में हरा देता है तो चैम्पियन्स ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
Read Also: अगर महिलाओं की वेस्ट फिगर जाननी है तो देखे सीबीएसई की 12वीं की किताब !
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब…

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…
शाहिद आफरीदी ने किया तारीफ
इससे पहले सेमिफाइनल में पाकिस्तान द्वारा इंग्लैंड को हराने के बाद कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम को बधाई दी। बता दें कि पाकिस्तान पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। पाकिस्तानी टीम को बधाई देते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा कि ‘पाकिस्तान टीम आपने हमें गर्व महसूस करवाया। पहली बार हार के बाद क्या शानदार कमबैक किया। विरोधी चुप और सदमे में हैं।’

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।






























