नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली इलाके में शनिवार सुबह एक दो मंजिला इमारत में स्थित जूता फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जल्द ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार सुबह जूता फैक्ट्री में आग लगी, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इमारत की पहली मंजिल पर आग की खबर शनिवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर 11 फायर टेंडरों को रवाना कर दिया गया। आग पर सुबह 7 बजे तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, वहां पर एक तहखाने, जमीन, पहली और दूसरी मंजिल शामिल थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































