Shanivar Vrat Tips: शनिवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

शनिवार को नमक खाना चाहिए या नहीं

Shanivar Vrat Tips: शनिवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं – ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन पर कई प्रकार से पड़ता है। इसलिए ग्रहों के हिसाब से यदि हम लोग अपने दिनचर्या नहीं अपनाते हैं तो कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सभी ग्रहों में शनि ग्रह का प्रभाव बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन खाने पीने की चीजों को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए।

कई लोग शनिवार का व्रत करते हैं और उनके मन में नमक को लेकर कई प्रकार के सवाल होते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं। शनिवार को नमक खाने से क्या प्रभाव पड़ता है। यदि किसी जातक के जीवन पर शनि का बुरा प्रभाव होता है तो ऐसे जातक का जीवन अशांत हो जाता है। उन्हें समय-समय पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ प्रयत्न अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं कि शनिवार के व्रत में आलू खा सकते हैं या नहीं। इसके अलावा इस दिन चाय पी सकते हैं या नहीं। शनिवार के व्रत में नमक का सेवन कितना सही होता है?

शनिवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं?

शनिवार के व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि व्रत करने वाले लोग इस दिन फल का सेवन करते हैं तो उन्हें फल में भी नमक नहीं डालना चाहिए। यदि आप बिना नमक का कुछ भी नहीं खा सकते हैं तो आपको व्रत वाले दिन सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। सेंधा नमक का सेवन व्रत में शुभ माना जाता है लेकिन भूल कर भी सादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

शनिवार व्रत के नियम

यदि आप शनिवार का व्रत कर रहे हैं तो कुछ खास नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।

  • शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहन कर व्रत का आरंभ करना चाहिए।
  • इस दिन बैंगनी, काला या नीला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। काला रंग शनिदेव के प्रिय रंग माने जाते हैं।
  • इसके बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। फिर शनि देवता की मूर्ति पर पुष्प, काला तिल, काले वस्त्र आदि अर्पित करना चाहिए।
  • फिर शनिदेव को धूप, दीप आदि करने के बाद तेल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के साथ परिक्रमा करते हुए सूत का धागा बांधना चाहिए।
  • इसके पश्चात शनिवार के दिन धन तथा लोहे की वस्तु का दान करना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई वस्तुएं दान करना शुभ माना जाता है।
  • शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है इसलिए जहां तक संभव हो काली वस्तुओं का ही दान करें।
  • शनिवार के दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो पूरे दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। पूरे दिन फलाहार ही रहना चाहिए।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Shanivar Vrat Tips: शनिवार के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

शनिवार को नमक खाना चाहिए या नहीं
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts