नईदिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो गई। लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्य सभा में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग की। सभापति वेंकैया नायडू ने कहा हम सभी को शांति की अपील करनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, दिल्ली में तीन दिन हिंसा हुई। सरकार सोती रही और कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इस बीच, लोकसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली हिंसा पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों ने दिल्ली हिंसा पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। सांसदो ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध किया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण तीन अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान आम बजट को पारित करने की शेष प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई थी। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी को पूरा हो गया था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































