Coronavirus in India: दिल्ली में कोरोना का पहला मामला आया सामने, अलर्ट

Coronavirus in India

नई दिल्ली। Coronavirus in India – भारत में कोराना वायरस का मामला सामने आया है। दिल्ली में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद सरकार ने पीड़ित के ऊपर निगरानी रखने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर है। दिल्ली में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 5 मामले उजागर हुए हैं।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली के कोरोना पीड़ित मरीज को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति हाल ही में इटली से लौटा था। बता दें कि इटली में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 1,694 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के दो ताजे मामले सामने आने के बाद दोनों ही मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों मरीज उस वक्त की चीन की यात्रा से वापस आए थे। फिलहाल तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) को फैलने से रोकने के लिए देश के अलग-अलग 21 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2000 से अधिक लोगों की जांच की गई। इन लोगों को आईटीबीपी के छालवा और मानेसर कैंप में रखा गया है। इन लोगों पर बारीकी से निगरानी की जा रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से अबतक 3000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अकेले चीन में 2,192 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। अबतक कोरोना विश्व के 60 से अधिक देशों में अपना पांव पसार चुका है। कई देशों में कोरोना को लेकर विशेष सावधानी रखी जा रही है।

कोरोना का सबसे पहला ममला दिसंबर 2019 में सामने आया था। सबसे पहले चीन के वुहान में इस वायरस से पीड़ित लोगों का पता चला था। चीन में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 80 हजार से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप चीन के बाद दक्षिण कोरिया में पाया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Coronavirus in India: दिल्ली में कोरोना का पहला मामला आया सामने, अलर्ट

Coronavirus in India
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts