सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे, व्यापार में उन्नति और धनवर्षा होती है

सरसों तेल का दीपक जलाने के लाभ

सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे कई हैं। घर में पूजा के दौरान अक्सर लोग दीपक जलाते हैं। लेकिन दीपक जलाने से क्या-क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में बहुत लोगों को नहीं पता होता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह शाम घर में दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घर में दीपक लोग कई तरह के जलाते हैं। कुछ लोग घी का दीपक जलाते हैं तो कुछ लोग तेल का दीपक जलाते हैं। जिस व्यक्ति की जैसी शक्ति होती है उसके अनुरूप और घर में दीपक जलाते हैं। लेकिन घी के दीपक और तेल के दीपक को जलाने के लिए कुछ नियम हैं जिसे जानना बहुत जरूरी है। सरसों के तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं आज इस बारे में हम लोग जानेंगे।

ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा तरक्की होती है। ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। सरसों के तेल का दीपक जलाने के अन्य भी कई प्रकार के फायदे होते हैं जो इस प्रकार हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे

सरसों तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। हमारे किचन में भी सरसों तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। सरसों के तेल का दीया जलाकर ईश्वर की पूजा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसे भी पढ़ें- सपने में लोहा चोरी होना शुभ या अशुभ, जानिए मतलब

घर में दीपक जलाने की परंपरा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। घी का दीपक बहुत ही कम लोग जला पाते हैं क्योंकि वह महंगा होता है। जब ज्यादा मात्रा में दीया जलाया जाता है तो हमेशा सरसों तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है। आज हम लोग इस आर्टिकल में जानेंगे कि सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे क्या-क्या होते हैं?

हमारे धर्म शास्त्रों में भगवान की पूजा के अलावा कई प्रकार की पूजा विधि भी बताई गई है। शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि भगवान की पूजा के अलावा अन्य दीपक तेल का ही जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है और यह काफी शुभ माने जाते हैं। घर में दीपक जलाने से घर की नकारात्मक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और घर में शुद्धता आती है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में रोज सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और ईश्वर का वास होता है। तेल का संबंध शनिदेव से भी माना गया है इसलिए घर में रोजाना तेल का दीप दान करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- माँ दुर्गा की फोटो और मूर्ति – Maa Durga Photos, Images and Wallpaper

शनिदेव की कृपा होने से ही जीवन में कभी भी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। जिन लोगों के ऊपर शनिदेव की क्रूर दृष्टि होती है, वे लोग शनिवार को शनि मंदिर में जाकर के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कुदृष्टि खत्म होती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

घर के मंदिर में रोजाना एक दीपक अपनी देवी मां के सामने अवश्य रखना चाहिए। मंदिर में तेल का दीपक जला कर रखने से घर की रौनक बढ़ती है और सुख समृद्धि तथा ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। घर में सरसों तेल का दीया जलाने से घर में आर्थिक समस्याओं का विनाश होता है और धन लाभ के अवसर बनते हैं।

शास्त्रों में यह कहा गया है कि जिस घर में रोजाना तेल के दीपक जलते हैं वह घर हमेशा उन्नति और प्रगति पर आगे बढ़ता है। ऐसा माना जाता है कि तेल का दीपक जलाकर ईश्वर की आराधना करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अन्य प्रकार के कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026
सपने में भगवान कृष्ण की पूजा करना

सपने में भगवान कृष्ण की पूजा करना और बाल स्वरूप देखने का क्या मतलब होता है?

यदि आप सपने में खुद को कृष्ण की पूजा करते हुए देखते हैं तो उसका…

Jan 11, 2026
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी क्यों की जाती है?

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी क्यों की जाती है? जानें पतंगबाजी करने का रहस्य

भारत के अधिकांश हिस्सों में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पतंगबाजी की जाती है।…

Jan 11, 2026

यदि कोई व्यक्ति 30 दिनों तक लगातार सरसों के तेल का दीया जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रखता है तो ऐसा करने से उनका रुका हुआ धन वापस आ जाता है या धन के वापस आने की संभावना बढ़ जाती है। अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए लोगों द्वारा पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे फायदा मिलता है।

इस बात का रखें ध्यान

धन शास्त्रों के अनुसार धन प्राप्ति के लिए तथा अपनी गरीबी दूर करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाकर बहते हुए नदी के जल में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। घर में रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा सुख समृद्धि आती है और उनको आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

FAQs
सरसों का तेल का दीपक जलाने से क्या फायदा होता है?

मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर लगातार 40 दिनों तक सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होता है और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ती है। सरसों का तेल का दीपक जलाने से गरीबी दूर होती है।

घर के मंदिर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

घर में घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना जाता है। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाने से स्वास्थ्य लाभ होने के साथ-साथ घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। शिव पुराण के अनुसार, रोज घी का दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है।

शाम को दीपक कितने बजे जलाना चाहिए?

शास्त्रों में बताया गया है कि शाम के समय दीपक जलाने का सबसे उत्तम समय 5:00 से 7:00 के बीच का रहता है। शाम में 5:00 से 7:00 के बीच दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

घर की चौखट पर दीपक जलाने से क्या होता है?

घर की चौखट पर या घर की मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है और घर की उन्नति होती है।

क्या घर में सरसों के तेल का दीया जला सकते हैं?

घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह घर के अंधकार को दूर करने के साथ-साथ जीवन के अंधकार को भी नष्ट कर देता है। सरसों का तेल जलाकर ईश्वर की पूजा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियों का नाश होता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे, व्यापार में उन्नति और धनवर्षा होती है

सरसों तेल का दीपक जलाने के लाभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts