मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे है। लॉकडाउन की वजह से अभी फिल्म की शूटिंग रूकी हुई है। आयुष शर्मा को सलमान खान ने साल 2018 में फिल्म लवरात्री से लॉन्च किया था।
खबर है कि दोनों की जोड़ी अब एक मराठी फिल्म की रीमेक में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को अभिराज मिनावाला निर्देशित करेंगे। सलमान खान और आयुष शर्मा की जोड़ी फिल्म में पुलिस और गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। फिल्म में सलमान खान एक पुलिस वाले का मजबूत सहायक किरदार निभाएंगे, जो एक गैंगस्टर (आयुष शर्मा) का पीछा करेगा। यह फिल्म एक मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का रीमेक है।
एक खबर के मुताबिक, मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न के हिट होने के बाद निर्देशक प्रवीण तर्डे ने अरबाज और सलमान खान के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी थी। दोनों को फिल्म बेहद पसंद आई थी और उन्होंने इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनानी चाही। चर्चा है कि सलमान ने हाल ही में मुलशी पैटर्न के रीमेक अधिकार हासिल किए हैं और जल्द ही एक घोषणा करेंगे।
हालांकि फिल्म को प्रवीण तर्डे की जगह, अभिराज मिनावाला रीमेक का निर्देशन करेंगे। अभिराज मिनावाला ने ही लवरात्री का निर्देशन किया था। बहुत लोगों को ऐसा लग रहा है कि इसका टाइटल बदला नहीं जाएगा, लेकिन अभी इस बारे में किसी तकह की कोई खबर नहीं है। कर्कफ्रंट की बात करें तो राधे के अलावा फिल्म कभी ईद कभी दिवाली भी सलमान खान करने वाले हैं, जिसमें आयुष भी नजर आएंगे। फरहाद सामजी इस फिल्म के निर्देशक हैं और इसमें सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
आयुष शर्मा (Aayush Sharma) एक व्यापारी और भारतीय आगामी अभिनेता हैं। उन्होंने सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से शादी की है। आयुष शर्मा की पहली बॉलीवुड फिल्म लवयात्री थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































