सलमान खान के फैन जानना चाहते हैं कि सलमान खान की पत्नी का क्या नाम है? क्या सलमान खान ने शादी की है या नहीं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी नहीं हुई है। हालांकि उनका नाम कई चर्चित अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था। सबसे पहले संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान का नाम जोड़ा गया था। संगीता और सलमान ने एक साथ कुछ विज्ञापन किए और दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में संगीता ने सलमान से शादी करनी चाही, लेकिन सलमान इसके लिए तैयार नहीं हुए और इसी बात को लेकर दोनों में ब्रेकअप हो गया।
सलमान खान की सबसे चर्चित जोड़ी एश्वर्या राय की रही। दोनों फिल्म हम दिल दे चुके सनम के शूटिंग के समय नजदीक आए। हालांकि एश्वर्या और सलमान का भी बाद में ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि ऐश्वर्या जिस भी हीरो के साथ फिल्म करती, उस पर सलमान शक करते। शाहरुख खान की फिल्म ‘चलते चलते’ के सेट पर वे पहुंच गए थे और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया।
एश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ, लूलिया वंतूर, क्लॉडिया सिएस्ला, ब्रूना अब्दुल्ला, जरीन खान, डेजी शाह, एमी जैक्सन के साथ भी जोड़ा गया। आज सलमान की दोस्ती एश्वर्या को छोड़कर सबके साथ बनी हुई है।
सलमान खान ने शादी नहीं की है। सलमान खान और एश्वर्या की जोड़ी सबसे चर्चित थी। हालांकि संगीता बिजलानी को सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कहा जाता है। यह बात तब की है जब सलमान खान से ज्यादा संगीता बिजलानी लोकप्रिय थीं।
सलमान खान को कोई पत्नी नहीं है। बहुत सी हीरोइनों के साथ सलमान का नाम जोड़ा गया है। 2015 – 2016 के आसपास सलमान खान का नाम लूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा गया था। लूलिया सलमान के परिवार के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताती थीं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
शादी नहीं करने को लेकर सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी बहुत बड़ी चीज बन चुकी है। किसी से शादी करने के लिए आपको लाखों और करोड़ों रुपए खर्च करने होते हैं और मैं यह अफॉर्ड नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं अब तक सिंगल हूं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर से ही की। बाद में उन्होंने संत जेवियर कॉलेज मुंबई में एडमिशन लिया। हालांकि एक्टिंग के शौक से चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया।
सलमान खान की माँ एक हिंदू हैं और पिता मुस्लिम। सलमान के पिता सलीम खान ने 1964 में सुशीला चरक से शादी की थी। सुशीला एक मराठी हिंदू थीं। बाद में उन्होंने इस्लाम कुबूल करते हुए अपना नाम सलमा खान रख लिया था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































