SS Rajamouli कि जब नींद खुली तो उन्हें एक शॉकिंग न्यूज़ मिला। RRR फेम एक्टर रे स्टीवेंसन (Ray Stevenson) की बीती रात मौत हो गई। यह खबर जब एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) को पता चली तो उन्होंने भावुक होते हुए एक्टर रे को याद किया। बता दें कि थॉर में उनकी दमदार एक्टिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
टॉलीवुड फिल्म आरआरआर में भी रे स्टीवेंसन के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। मंगलवार की सुबह को जब एसएस राजामौली को यह खबर मिली कि आरआरआर फेम रे स्टीवेंसन अब इस दुनिया में नहीं रहे तो उन्होंने रे के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वह इस खबर से काफी दुखी हैं और उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।
राजामौली ने जताया दुख
एसएस राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, चौंकाने वाला इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा। रे सेट पर अपने साथ काफी ऊर्जा और जीवंतता लेकर आए। जो सब में घुल गई। उनके साथ काम करना पूर्ण आनंद था। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
रे की मौत जन्मदिन से 4 दिन पहले हुई
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
एक्टर रे स्टीवेंसन (Ray Stevenson) की उम्र 58 साल थी। 4 दिन बाद ही उनका जन्मदिन आने वाला था। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रे का निधन इटली में हुआ। उनकी मौत के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। रे स्टीवेंसन की मौत की खबर आने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक्सीडेंट मैन: हिटमैन्स हॉलीडे में आने वाले थे नजर
एक्टर ने हाल ही में एक्सीडेंट मैन: हिटमैन्स हॉलीडे की शूटिंग पूरी की थी। आरआरआर फिल्म की रिलीज के बाद ये उनकी पहली शूटिंग थी। रे स्टीवेंसन की असमय मृत्यु के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि रे स्वीवेंसन 2022 में रिलीज हुई भारतीय फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। यह फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) द्वारा निर्देशित की गई थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































