अरविंद अकेला कल्लू की शादी उनके मंगेतर के साथ हो गई, लेकिन इस अभिनेत्री के साथ मना रहे हैं शादी मुबारक

अरविंद अकेला कल्लू की शादी

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी पांडेय के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद कल्लू की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कल्लू की शादी का फोटो और वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। कल्लू के चाहने वालों के लिए यह एक खुशी का दिन है। बता दें कि लंबे समय से कल्लू की शादी चर्चे चल रहे थे कि कल्लू की शादी कब होगी? अब अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने मंगेतर शिवानी पांडेय के साथ शादी कर ली है।

इस अभिनेत्री के साथ की शादी मुबारक

भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले अरविंद अकेला कल्लू ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। अरविंद अकेला कल्लू को शादी के जोड़े में देखकर फैंस भी काफी खुश हुए।

कल्लू की शादी की बात करें तो अरविंद अकेला कल्लू ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं कल्लू की मंगेतर शिवानी ने लाल कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। लहंगे का गोल्डन वर्क उसे और सुंदर बना रहा है।

यह भी पढ़ें -   Trishakar Madhu के इस Video ने मचाया बवाल, 50 करोड़ व्यूज हुए पार
Arvind Akela Kallu ki Wife

बता दें अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म शादी मुबारक में काम रहे हैं। इस फिल्में में मुख्य भूमिकाओं में कल्लू और आम्रपाली हैं। कल्लू शादी अपनी मंगेतर से कर रहे हैं और फिल्म शादी मुबारक आम्रपाली दुबे के साथ कर रहे हैं।

शादी में शामिल हुए निरहुआ और आम्रपाली

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की शादी में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी शामिल हुए। दोनों ने अरविंद अकेला कल्लू को उनकी शादी पर शुभकामनाएं दी।

बता दें कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और आजमगढ़ से बीजेपी सांसद भी हैं। कल्लू की शादी में निरहुआ और आम्रपाली एक साथ शामिल हुए। इसके अलावा इस सादी में एक्टर पदम सिंह, समर सिंह, अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें -   निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना यूट्यूब पर सबको कर रहा है दिवाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।