रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोगों के अंदर भ्रम की स्थिति रहती है। हमारे शास्त्रों में और वेदों में सप्ताह के हर दिन के बारे में कुछ ना कुछ विशेष बातों का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार रविवार के दिन के बारे में भी कई प्रकार की बातें शास्त्रों में लिखी गई है। आज जानेंगे कि बाल कटवाने का सही दिन कौन सा होता है।
आज हम जानेंगे कि रविवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं और यदि हमें बाल कटवाना भी पड़े तो किस दिन बाल कटवाना शुभ होता है? सही दिन और समय पर बाल और दाढ़ी कटवाने से जीवन में कई प्रकार के समस्याओं का अंत हो जाता है और जीवन हमेशा सुख में रहता है।
सोमवार के दिन बाल कटवाना चाहिए या नहीं?
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को बाल और दाढ़ी से बहुत ही अधिक लगाव है। सोमवार के दिन व्यक्ति को बाल और दाढ़ी को नहीं कटवाना चाहिए। सोमवार के दिन बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आप से नाराज हो सकते हैं।
मंगलवार के दिन भी बाल और दाढ़ी कटवाना अशुभ माना जाता है। इस दिन बाल दाढ़ी कटवाने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है। इसलिए मंगलवार के दिन बाल दाढ़ी ना कटवाएं।
बुधवार का दिन महालक्ष्मी का दिन माना जाता है और इस दिन नाखून तथा दाढ़ी कटवाने से घर में बरकत होती है। बुधवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से घर में धन का आगमन होता है और जीवन में कोई भी मुसीबत नहीं होती है।
इसके अलावा गुरुवार और शनिवार को भी बाल दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और इसलिए बाल कटवाने से व्यक्ति के मान सम्मान और प्रतिष्ठा की हानि होती है। शनिवार को बाल और नाखून काटने से शनिदेव कुपित हो जाते हैं। शनिवार को बाल कटवाने से व्यक्ति की मृत्यु की संभावना जल्द रहती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
शुक्रवार का दिन सबसे शुभ
शुक्रवार का दिन सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन भगवती देवी मां दुर्गा तथा उनके सभी रूपों की होती है। शुक्रवार का दिन बाल और नाखून काटने का सबसे सही दिन होता है। शुक्रवार के दिन बाल नाखून और दाढ़ी कटवाने से जीवन में तरक्की होती है। माता को हमेशा साफ-सुथरे जगह और साफ-सुथरे लोग पसंद होते हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन बाल दाढ़ी कटवाना शुभ होता है।
रविवार के दिन बाल कटवाना चाहिए कि नहीं?
रविवार के दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन बाल कटवाने से व्यक्ति के जीवन में धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है। हालांकि आजकल रविवार के दिन लोगों की सलून में काफी भीड़ होती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि रविवार को ऑफिस की छुट्टी होती है इसलिए लोग रविवार को बाल दाढ़ी कटवाने चले जाते हैं।
लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि रविवार के दिन बाल कटवाने से व्यक्ति की बुद्धि का नाश हो जाता है और बुद्धि का नाश होने से धन की आगमन में रुकावट पैदा होती है। इससे घर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। घर में लक्ष्मी का निवास खत्म हो जाता है और पैसों से संबंधित परेशानियां शुरू हो जाती है। इसलिए रविवार के दिन बाल और नाखून भूलकर भी नहीं काटना चाहिए।
नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इस पर कोई दावा नहीं करता।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































