रामनाथ कोविंद होंगे देश के 14वें राष्ट्रपति, मिले 66 प्रतिशत वोट

रामनाथ कोविंद
  • एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद होंगे देश के अगले राष्ट्रपति। एनडीए उम्मीदवार कोविंद को लगभग 66 (65.65) प्रतिशत वोट मिले हैं। कोविंद ने अपने प्रतिद्वंदी मीरा कुमार को कुल 3 लाख 34 हजार वोटों के अंतर से हाराया।

नई दिल्ली। एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद होंगे देश के अगले राष्ट्रपति। एनडीए उम्मीदवार कोविंद को लगभग 66 (65.65) प्रतिशत वोट मिले हैं। कोविंद ने अपने प्रतिद्वंदी मीरा कुमार को कुल 3 लाख 34 हजार वोटों के अंतर से हाराया। मीरा कुमार को 35.34 फीसदी वोट मिला। इसके साथ ही कोविंद के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया। चुनाव जीतने के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक पल है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं विश्वास दिलाता हूं कि सर्वे भवंतु सुखिनः के भाव के साथ निरंतर लगा रहूंगा। यह भारतीय परंपरा की महानता का प्रतीक है। मुझे यह जिम्मेदारी दिया जाना उस हर व्यक्ति के लिए उदाहरण है जो ईमानदारी से मेहनत करता है।’ कोविंद को जीत की बधाई देते हुए मीरा कुमार ने कहा कि ‘मैं कोविंद जी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं कि वह चुनौतीपूर्ण स्थितियों में संविधान की गरिमा बनाए रखें।

कोविंद के जीत का औपचारिक एलान रिटर्निंग ऑफिसर अनूप मिश्रा ने किया। इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को 7,02,044 वोट मिले और मीरा कुमार को 3,67,314 वोट मिले। कोविंद की जीत के बाद सभी दलों के नेताओं ने बधाई दी। सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने भी कोविंद को बधाई दी। पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने कोविंद को जीत की बधाई दी है।

रामनाथ कोविंद के जीत के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। गांव के लोगों द्वारा कोविंद की जीत के लिए हवन-पूजन भी किया गया। रामनाथ कोविंद की जीत के बाद उनके समर्थक जश्न में डूब गए हैं। मुंबई से लेकर कानपुर तक कोविंद की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि देश के मौजूदा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्यरात्री को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई नए राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंंद देश की इस सर्वोच्च पद पर आसिन होंगे। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से अगले पांच सालों का होगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

रामनाथ कोविंद होंगे देश के 14वें राष्ट्रपति, मिले 66 प्रतिशत वोट

रामनाथ कोविंद
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts