भारत-नेपाल सीमा विवाद के बीच 5 लोगों को नेपाली पुलिस ने मारी गोली, एक की मौत

भारत-नेपाल सीमा विवाद

पटना। भारत-नेपाल सीमा विवाद के बीच बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने पांच भारतीय नागरिकों को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। एक घायल को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पांच भारतीयों में से एक विकेश कुमार, जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है, उसकी मौत हो गई है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक नेपाल पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर और बॉर्डर के इलाकों में तनाव व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पास पर्सा गांव में भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों पर नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद पांच लोगों की गोली लगी। गोली लगने के बाद चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की मौत हो गई।

फिलहाल घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मामला संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में नेपाल के प्रहरी का कहना है कि वे उन लोगों का हथियार छीनने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनपर गोली चलानी पड़ी। गोली बारी के बाद एसएसबी और सीतामढ़ी की स्थानीय पुलिस बॉर्डर के इलाके में कैंप किये हुए हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि हाल ही में नेपाल ने भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा के इलाकों को संविधान संशोधन द्वारा अपने इलाके में शामिल कर लिया है। इसके चलते भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद हो गया है। नेपाल ने अपने नए नक्शे में भारत के 395 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र को अपने इलाके में दिखाया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत-नेपाल सीमा विवाद के बीच 5 लोगों को नेपाली पुलिस ने मारी गोली, एक की मौत

भारत-नेपाल सीमा विवाद
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts