कोविड-19: पीएम मोदी लाओ रिपब्लिक पीएम डॉ थोंगलोउन ने की फोन पर बातचीत

कोविड-19

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसी बीच पीएम मोदी और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री डॉ. थोंगलोउन सिसोउलिथ के साथ फोन पर बातचीत हुई। बातचीत में कोविड-19 महामारी पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने वैश्विक कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने लाओस में इस महामारी की रोकथाम के लिए लाओ पीडीआर सरकार द्वारा किए गए प्रभावी उपायों की सराहना भी की।

कोविड-19 के साथ ही दोनों नेताओं ने कोविड के बाद नई दुनिया के अनुरूप तैयार होने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता और सर्वोत्तम अभ्यासों एवं अनुभवों को साझा करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लाओस के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए लाओस के वात फो में विश्व विरासत स्थल के पुनर्निर्माण में शामिल होने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं लाओस के प्रधानमंत्री ने लाओस के विकास कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण और छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के विस्तारित पड़ोस नीति में महत्वपूर्ण भागीदार लाओ पीडीआर के साथ अपनी विकास साझेदारी को जारी रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बता दें कि चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर अब भारत में भी दिखने लगा है। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में रिकॉर्ड 10000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 महामारी के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 8 हजार 498 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंचने वाली है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोविड-19: पीएम मोदी लाओ रिपब्लिक पीएम डॉ थोंगलोउन ने की फोन पर बातचीत

कोविड-19
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts