नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच देश वासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर रहना होगा।
उन्होंने कहा कि हमें दूसरे देशों से चीजे आयात करने के बदले इसे बनाने के बारे में सोचना होगा। हमें अपनी जरूरतों को खुद की बनाई हुई चीजों से पूरी करने की दिशा में काम करना होगा। उन्हें कहा कि अब वह समय आ गया है जब हम दुनिया को जरूरी चीजों का निर्यात करने वाला भारत बनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत अब देश में जहां पर पैदावार होता है अब वहीं पर उससे संबंधित उद्योग लगाए जाएंगे। उन्होंने अदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में जूट का उत्पादन ज्यादा होता है। हमें जूट उद्योग का विकास बंगाल में ही करना होगा। इससे देश में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आईसीसी भी अपने स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करे। उन्होंने कहा कि आप जितना अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ेंगे, उतना ही देश का पूर्वी क्षेत्र आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम हमेशा सुनते आए हैं कि व्हाट बंगाल थिंक टूडे, इंडिया थिंक टूमोरो।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि यह समय भारत में एक ग्लोबल कंपीटिटिव मोड को तैयार करने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में आगे बढ़ते हुए हमें पीपल, पैनेल और प्रॉफिट तीनों एक-दूसरे से लिंक है। उन्होंने इससे लिए एलईडी बब्ल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक एलईडी बल्ब पहले 350 रूपए का मिलता था। अब यह मात्र 90 से 100 तक मिलता है। इससे लोगों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एलईडी बल्ब के वितरण से लोगों के बिजली बल्ब कम हुए हैं। इससे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































