Raksha Bandhan 2025: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और रक्षाबंधन मनाने की सही विधि

Raksha Bandhan 2025: कब है रक्षाबंधन?

Raksha Bandhan 2025 Kab Hai? इस साल रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह पावन दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने वाला त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं।

बता दें कि इस बार के रक्षाबंधन में भद्रा काल का साया नहीं रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे विशेष मुहूर्त भी इस दिन बन रहे हैं जो इसे और अधिक शुभ बनाते हैं।

इस वर्ष राखी बांधने का समय सुबह से दोपहर तक बेहद शुभ रहेगा। सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक का समय रक्षासूत्र बांधने के लिए उत्तम रहेगा। अभिजीत मुहूर्त (12:00 से 12:53) को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। यह दिन हर तरह से शुभ है और भाई-बहन बिना किसी चिंता के पूरे रीति-रिवाज के साथ पर्व को मना सकते हैं।

रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि संस्कार है जो भाई-बहन के रिश्ते को जीवनभर के लिए मजबूत करता है। आधुनिक समय में यह पर्व भावनात्मक सुरक्षा, परस्पर विश्वास और पारिवारिक एकता को अपने में पिरोए हुए है। इस साल Raksha Bandhan Kaise Manayen यह जानना भी जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ:
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 – दोपहर 2:12 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त:
शनिवार, 9 अगस्त 2025 – दोपहर 1:21 बजे तक

➡ इसलिए उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan Subh Muhurat 2025

राखी बांधने के लिए इस बार बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस वर्ष भद्रा का साया नहीं है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग भी बन रहे हैं।

मुहूर्तसमय
राखी बांधने का शुभ समयसुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (सबसे श्रेष्ठ)दोपहर 12:00 से 12:53 तक
ब्रह्म मुहूर्तसुबह 4:22 से 5:04 तक

Raksha Bandhan Kaise Manayen?

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देते हैं।

पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 48 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय में राखी बांधना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दिन बहनें पूजा की थाली में राखी, रोली, चावल, दीपक और मिठाई रखती हैं। पहले भाई की आरती उतारी जाती है, फिर राखी बांधी जाती है और मिठाई खिलाई जाती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

आज के समय में अगर भाई-बहन एक ही जगह पर ना हों तो वीडियो कॉल के जरिए भी राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। कई बहनें ऑनलाइन राखी और गिफ्ट भेजती हैं। अब ये त्योहार सिर्फ भाई-बहन तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दोस्त और कज़िन भी इसे साथ मिलकर मनाते हैं।

रक्षाबंधन को सही तरीके से कैसे मनाएं?

  • थाली में राखी, अक्षत (चावल), कुमकुम, दीपक, मिठाई और नारियल रखें।
  • फिर भाई को तिलक करें और रक्षा-सूत्र (राखी) बाँधें।
  • इसके बाद आरती उतारें और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।
  • भाई रक्षाबंधन के दिन बहन को उपहार दें और जीवनभर उसकी सुरक्षा का वचन दें।

Raksha Bandhan 2025: FAQs

Raksha Bandhan 2025 Kab Hai?

रक्षाबंधन 2025 में 9 अगस्त (शनिवार) को मनाया जाएगा। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को आता है।

Raksha Bandhan 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है?

राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 तक होगा।

इस साल भद्रा का साया रहेगा या नहीं?

इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा 8 अगस्त की रात में ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए 9 अगस्त को बिना किसी रुकावट के राखी बाँधी जा सकेगी।

Raksha Bandhan Kaise Manayen?

रक्षाबंधन मनाने के लिए बहनें थाली में राखी, चावल, रोली और मिठाई रखकर भाई को तिलक करती हैं। फिर रक्षा-सूत्र बाँधती हैं और मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देता है।

Raksha Bandhan का महत्व क्या है?

क्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक पर्व है। यह सिर्फ एक रिवाज़ नहीं, बल्कि रिश्तों को जोड़ने वाला पवित्र संस्कार है।

क्या Raksha Bandhan केवल भाई-बहन तक सीमित है?

नहीं, आजकल रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। कई लोग इसे अपने गुरु, सेना के जवानों या प्रियजनों को राखी बाँधकर सम्मान और संरक्षण के रूप में भी मनाते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Raksha Bandhan 2025: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और रक्षाबंधन मनाने की सही विधि

Raksha Bandhan 2025: कब है रक्षाबंधन?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts