रामपुर के कोसी पुल के पास राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

नई दिल्ली।  मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22454 के आठ डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रामपुर के पास हुए इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। ट्रेन मेरठ सिटी से लखनऊ जा रही थी। हादसे के बाद तुरंत पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। रेलवे प्रवक्ता के अऩुसार इस हादसे कोई हताहत नहीं हुआ।

रेलमंत्री ने दिये जांच के आदेश

रामपुर के कोसी पुल के पास हुए इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दे दिये हैं। जांच की जिम्मेदारी एटीएस को दी गई है। एटीएस इस बात की जांच करेगी कि कहीं इस दुर्घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं। हादसे के बाद रामपुर के एसपी केके चौधरी ने कहा है कि रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि ट्रैक एक जगह पर टूटा हुआ मिला।

उत्तरी रेलवे के CPRO नीरज शर्मा ने कहा कि बचाव ट्रेन का इंतजाम कर लिया गया है। हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है-

हेल्पलाइन नंबर-22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, बरेली- 0581-2558161, 0581-2558162
हापुर – 0122-2305326

घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल हुए यात्रियों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 50 हजार और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

रामपुर के कोसी पुल के पास राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts