केरल में बारिश का कहर, 73 की मौत, 14 जिलों में अलर्ट

Rains in Kerala, death of 73, alert in 14 districts

तिरुअनंतपुरम। केरल में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से केरल सदी के सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ और लगातार बारिश की वजह से अबतक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के 14 जिलों में बारिश की वजह से अलर्ट घोषित किया गया है। कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार दोपहर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

बारिश से राज्य की जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुन्नार में अभी भी 82 प्रयर्टक फंसे हुए हैं। राज्य के सभी मार्ग बारिश के चलते बंद हैं। केंद्र सरकार बाढ़ की हालत के मद्देनजर राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को अपनी सेवाएं निलंबित कर दी है।

पूर्व पीएम की हालत नाजुक, बीजेपी ने सारे कार्यक्रम किये रद्द

राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को शनिवार तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ-साथ इस दौरान होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। राष्ट्रीय आपदा बल ने 926 लोगों को पथमथिट्टा, कोझिकोड, एर्नाकुलम, त्रिशूर और आलप्पुषा से सुरक्षित निकाला। राज्य में इससे पहले 1924 में बाढ़ से ऐसी ही तबाही मची थी।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने कहा कि हालात 1924 में आई बाढ़ से भी खराब हैं। मैंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात की। सेना, नौसेना, आइएएफ, तटरक्षक और एनडीआरएफ बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

भारत के साथ ये देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से दोबारा बात की। हमने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय से राज्य में बचाव और राहत कार्यों को तेज करने के लिए कहा गया है। मैं केरल के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

अनुमान लगाया गया है कि राज्य में बारिश की वजह से 50,000 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है और 8,000 करोड़ रुपये की फसलें और संपत्तियां तबाह हो चुकी हैं। मसाले और कॉफी के लिए मशहूर इस राज्य की फसलें भी तबाह हो गई हैं।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

केरल में बारिश का कहर, 73 की मौत, 14 जिलों में अलर्ट

Rains in Kerala, death of 73, alert in 14 districts
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts