जियो फोन की प्री बुकिंग शुरू, ऐसे करें प्री बुकिंग

pre-booking-gio-phone-starts-make-pre-booking

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का बहुचर्चित फोन 24 अगस्त से प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की बुकिंग गुरुवार शाम 5 बजे से शुरू हो गई है। इसे आप रिलायंस के वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस फोन का एलान 21 जुलाई को कंपनी की एजीएम में किया था। यह फोन 1,550 रुपए के रिफंडेबल डिपॉजिट में मिलेगा। यानि बुकिंग के समय दी गई रकम आपको फिर वापस मिल जाएगी।

Read Also: शिया वक्फ बोर्ड ने कहा, विवादित जगह पर बने राममंदिर, मस्जिद थोड़ी दूर पर

जब ग्राहक फोन की बुकिंग करेंगे तब ग्राहकों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बांकि 1 हजार का भुगतान फोन मिलने पर करना होगा। खास बात यह कि इस फोन में वॉयस कॉलिंग की सुविधा हमेशा मुफ्त रहेगी। इसके लिए ग्राहकों को सबसे पहले 153 रुपए में पूरे महीने फ्री कॉल और असिमित डेटा इस्तेमाल का विकल्प मिलेगा। रिटेल स्टोर और जियो की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे बुक करने का तरीका नीचे बताया जा रहा है।

Read Also: एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद

इसकी ऑनलाइन बुकिंग रिलायंस जियो के मायजियो ऐप और www.jio.com पर की जा सकती है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग की बात करते हैं, देश के करीब 700 शहरों में रिलायंस डिजिटल के करीब 1,996 आउटलेट्स हैं जबकि रिलायंस जियो के 1,072 सेंटर भी बनाए गए हैं। यहां सभी जगह जियो के फ्री 4जी फीचर फोन की बुकिंग की जाएगी। जियो फोन की ऑफलाइन बुकिंग के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। एक आधार कार्ड पर एक ही फोन लिया जा सकता है। कंपनी से सूचना मिलने के बाद नजदीकी जियो सेंटर पर जाकर आधार कार्ड की कॉपी सब्मिट करनी होगी।

Read Also: चंद्रशेखर आजाद: एक प्रखर देशभक्त और अदभुत क्रांतिकारी

एसएमएस के जरिये ऐसे करें बुक

एसएमएस के जरिये बुक कराने के लिए टाइप करें – “JP<>अपना PIN कोड<>अपने नजदीकी Jio Store का कोड” और इस संदेश को 7021170211 पर सेंड कर दें। स्टोर कोड जानने के लिए अपने नजदीकी रिलायंस जियो स्टोर जाएं। रिलायंस जियो की तरफ से 153 रुपये के प्लान के अलावा दो शैशे पैक्स भी है। इनमें एक 53 रुपये का है जो हफ्ते भर के लिए है, जबकि दूसरा 23 रुपये का है। इसकी वैधता दो दिन की होगी। दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

Read Also:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन

Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Sep 7, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने निजता का अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये हैं जांचने का तरीका

उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

 

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

जियो फोन की प्री बुकिंग शुरू, ऐसे करें प्री बुकिंग

pre-booking-gio-phone-starts-make-pre-booking
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts