नई दिल्ली। भारत सरकार ने टैक्स पेयर की जिंदगी आसान करने के लिए अब एक मिनट में पैन कार्ड जारी करने को सोच रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने अब एक मिनट में पैन कार्ड जारी करने का फॉर्मूला अपनाने जा रही है। इसके तहत अब लोगों को उसी तरह से पैन कार्ड मिल सकेगा जैसा कि लोग सिम कार्ड को किसी दुकान से लेते हैं।
क्या है वित्त मंत्रालय की योजना?
साथ ही वित्त मंत्रालय ने इनकम टैक्स विभाग को एक ऐप बनाने को कहा है जिसके जरिये लोग ऑनलाइन टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। इससे लोग बस ऐप को अपने मोबाइल में इन्सटॉल कर इसका लाभ ले सकेंगे। साथ ही इस ऐप की मदद से आम आदमी और कारोबारी नये पैन कार्ड का आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिये सरकार ने आधार का इस्तेमाल करते हुए ई-केवाईसी का फॉर्मूला अपनाया है।
लोगों को क्या फायदा होगा?
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
इसका फायदा ये होगा कि टैक्स पेयर ऐप के जरिये कोई भी पहचान को वेरिफाई करा सकते हैं। इसके साथ-साथ टैक्स विभाग को प्रत्येक व्यक्ति का पता और जानकारी पैन के जरिये सही समय पर मिल सकेगी। गौरतलब है कि मौजूदा समय में पैन कार्ड बनवाने में 2 से 3 हफ्ते का समय लगता है। लेकिन इस फॉर्मूले के लागू होने के बाद यह काम कुछ ही मिनटों में पूरा कर लिया जाएगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































