क्या धोनी को कप्तानी छोड़ने को मजबूर किया गया था?

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ सबको अचरज में डाल दिया। कुछ लोग उनके निर्णय को सही बता रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोगों को उनका ये फैसला समझ में ही नहीं आ रहा है। हालांकि मीडिया में उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद कयासों दौर जारी है।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

बीसीसीआई को धोनी ने मेल किया

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी ने कप्तानी किसी के दबाव में छोड़ा है। क्योंकि धोनी बीसीसीआई को जो ई-मेल भेजा है उससे तो कम-से-कम यही लगा रहा है। मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार धोनी ने बीसीसीआई को एक मेल किया है जिसमें लिखा है कि ‘मैं भारत के वनडे और टी-20 कप्‍तान के पद से इस्‍तीफा देता हूं और विराट कोहली का मेंटर बनने के लिए राजी हूं।’

यह भी पढ़ें -   भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान, रोहित शर्मा हुए बाहर

भावुक होते हुए विराट बोले, धोनी हमेशा मेरे कप्तान

धोनी के मेल की दूसरी लाइन इस बात की ओर इशारा कर रही है कि धोनी ने किसी के दवाब में कप्तानी छोड़ी है। ऐसा लगता है कि किसी ने उनको कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया है। दूसरी ओर धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को गहरा झटका लगा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि धोनी हमेशा मेरे कप्तान थे, हैं और रहेंगे।

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel