Rohit Sharma Wife Name: क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी कौन हैं?

रोहित शर्मा की पत्नी कौन है?

Rohit Sharma Wife Name – रोहित शर्मा का नाम भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर दी थी। रोहित शर्मा की पत्नी के बारे में लोग जानना चाहते हैं। उनके फैन इस बात को जानने में रुचि रखते हैं कि रोहित शर्मा की शादी किसके साथ हुई है?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

रोहित शर्मा की पत्नी कौन है?

क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। रोहित शर्मा और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं और वह रोहित शर्मा की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर भी काम करती हैं। रोहित शर्मा और रितिका ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

रोहित शर्मा की पत्नी
Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh

रितिका को डॉग से बहुत प्यार है और वह पेटा इंडिया से भी खुद जुड़ी हुई हैं। रितिका साजदेह और रोहित शर्मा की पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी। दोनों की यह मुलाकात भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने करवाई थी। रितिका सजदेह है युवराज सिंह को अपना मुंह बोला भाई मानती हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सचदेव का जन्म 21 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ। रितिका के पिता का नाम बॉबी सजदेह और माता का नाम टीना सजदेह है। रितिका सजदेह को एक भाई भी है और भाई का नाम कुणाल सजदेह है। वर्तमान में रितिका मुंबई के वर्ली में अहूजा टॉवर्स में रहती हैं। हालांकि रितिका की पढ़ाई लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों में रितिका सजदेह को सबसे ज्यादा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पसंद हैं। वह उनकी एक्टिंग की कायल हैं। 30 दिसंबर 2018 को रोहित शर्मा और रितिका सजदेह माता-पिता बने। उनके बच्चे का नाम समैरा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now