पाकिस्तान ने जाधव मामले में 18वीं बार राजनयिक मदद की अर्जी की खारिज

नई दिल्ली। भारत के पूर्व नौसैनिक अधिकारी कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने फिर से नया पैतरा अपनाया है। इसबार भी पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को कुलभूषण जाधव से मिलने देने से इंकार कर दिया। उलटे पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तान में कथित रूप से आतंक फंडिंग और गतिविधियों में शामिल है।

Read Also: जीएसटी के बाद अब भरना होगा ज्यादा मोबाइल बिल

गौरतलब है कि यह लगातार 18वीं बार है जब पाकिस्तान ने भारत की अपील ठुकराई है। पाकिस्तान कुलभूषण मामले में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पटखनी खा चुका है। कुलभूषण मामले पर अंतर्राष्टीय कोर्ट ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार भी लगाई थी। पाकिस्तान ने फिर से अपना पुराना झूठा राग अलापते हुए कहा कि कुलभूषण जाधव आतंकी गतिविधियों के लिए ब्लूचिस्तान में आए थे।

Read Also: मीरा कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में जातिगत राजनीति पर चिंता जताई

बता दें कि अंतर्राष्टीय कोर्ट ने 18 मई को 46 वर्षीय भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी को रोक दिया था। भारत ने पाकिस्तान के फैसले के खिलाफ 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भारत शुरू से ही जाधव पर पाकिस्तान के आरोप खारिज करता रहा है और जाधव के फांसी की सजा का विरोध कर रहा है।

Read Also: चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, इस जगह पर ठोका दावा

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पाकिस्तान द्वार कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा देने के निर्णय को अंतर्राष्टीय कोर्ट ने गलत बताया था और तत्काल कोर्ट ने कुलभूषण को फांसी पर रोक लगा दी थी। लेकिन फिर भी पाकिस्तान भारत को कुलभूषण से मिलने के लिए राजनयिक रास्ता एक्सेस नहीं दे रहा है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान शख्त लहजों में ये कह चुका है कि अगर जाधव को फांसी की सजा हुई तो भारत इसे पूर्वनियोजित हत्या मानेगा। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

यहां प्रदर्शित चित्रों को अलग-अलग जगहों से लिया जाता है। इसपर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पाकिस्तान ने जाधव मामले में 18वीं बार राजनयिक मदद की अर्जी की खारिज

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts