कुपवाड़ा में पाक सेना ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, 1 की मौत, 4 घायल

युद्धविराम का उल्लंघन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सेना ने फिर एक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले 24 घंटों में कुपवाड़ा के करनाह में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। युद्धविराम का उल्लंघन के दौरान हुई इस गोलीबाली में नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

बता दें कि पिछले 48 घंटों में पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन की यह चौथी घटना है। गोलबारी से आवासीय क्षेत्रों में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति की पहचान सलीम अहमद (60) के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार, कल शाम करनाह में तंगधार के टाड इलाके के नागरिक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भारतीय सेना ने भी दिया मुहतोड़ जवाब

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों क्षेत्रों में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि पाकिस्तान के सैनिकों को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है। पिछले 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लोग लगातार डर के महौल में जी रहे हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के स्थाई वाशिंदे ने आरोप लगाया कि यहां पर कोई बंकर नहीं है। जिसका इस्तेमाल युद्धविराम उल्लंघन के समय सुरक्षित रहने के लिए किया जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे लंबे समय से बंकरों की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई उपाय नहीं किये गए हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

इससे पहले भी हो चुका है संघर्ष विराम का उल्लंघन

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान की ओर से गुरेज के बखतूर में अग्रिम चौकियों में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान संदीप यादव केे रूप में हुई थी। उसी दिन पाकिस्तान ने एक बार फिर कुपवाडा में तंगधार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कुपवाड़ा में पाक सेना ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, 1 की मौत, 4 घायल

युद्धविराम का उल्लंघन
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts