Lok Sabha Election 2024 Phase 6: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किया मतदान

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 9:00 बजे तक दिल्ली में 8.94 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने नई दिल्ली में मतदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सुबह में अपना मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज समेत कई दिग्गजों ने अपना मतदान किया।

पीएम मोदी की लोगों से अपील

वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि छठे चरण के लिए भारी संख्या में मतदान करें। दूसरी तरफ विपक्ष की तरफ से प्रियंका गांधी ने भी मतदान किया। बता दें कि छठे चरण में 889 उम्मीदवारों की साख दाव पर लगी है। इसमें मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और बांसुरी स्वराज जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

छठे चरण के अंतर्गत दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार में भी छठे चरण के दौरान 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा झारखंड की चार सीटों पर और उड़ीसा की 6 सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जम्मू कश्मीर की अनंतनाग और राजौरी सीट पर तीसरे चरण के दौरान चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इन सीटों पर आज मतदान हो रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किया मतदान

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts