Delhi Lok Sabha Elections Voting: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान सुबह 9 बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोगों ने इस दौरान बढ़-चढ़कर मतदान किए हैं। कई दिग्गजों ने भी छटे चरण में मतदान किया।
दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 तक 7.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुबह 9:00 बजे तक 10.15% मतदान हुआ है।
दिल्ली की दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर 8.88%, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर 9.72 प्रतिशत, उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर 8.99% और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Delhi Lok Sabha Elections Voting
- चांदनी चौक- 7.83%
- ईस्ट दिल्ली- 8.82%
- नई दिल्ली- 7.04%
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 10.15%
- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 8.99%
- दक्षिण दिल्ली- 8.88%
- पश्चिमी दिल्ली- 9.72%
राष्ट्रपति समेत विदेश मंत्री ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नई दिल्ली लोकसभा सीट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना वोट डाला। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। बता दें कि सुबह से ही दिल्ली की लोकसभा सीटों की पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
गर्मी की वजह से मतदान धीमी
बता दें कि भारत के कई राज्यों में अभी गर्मी का माहौल है। इससे मतदान प्रतिशत कुछ हद तक धीमी है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चुनाव के दिन कुछ भी गलत ना हो।
उन्होंने कहा कि यदि किसी जगह पर धीमी वोटिंग होगी तो हम पुलिस और अधिकारियों से इसे ठीक करने का अनुरोध करेंगे। गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। नतीजा 4 जून को सबके सामने आ जाएगा। यह जो हालात हैं, वह 4 जून को नतीजे में दिखना चाहिए।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































