अब चारा घोटाले में हुआ नया खुलासा: मालिश के लिए निकाले गए 16 लाख

New disclosures in the fodder scam

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले (Chara Ghotala) के केस में सजा काट रहे हैं। अब चारा घोटाले में नया खुलासा हुआ है। इस बार मामला है भैंस की सींग को लेकर। चारा घोटाले के इस रहस्य पर से पर्दा उठाया है राज्य सरकार ने। राज्य सरकार के मुताबिक, साल 1990-91 से 1995-96 तक पांच साल के दौरान भैंस की सींग की मालिश कि नाम पर 16 लाख रुपये का सरसों तेल खरीदा गया था।

गौरतलब है कि चारा घोटाला उस समय की सबसे चर्चित और बड़ा घोटाला माना जाता है। इस घोटाले के कुछ मामलों में लालू यादव को सजा मिली है और वे रांची में जेल की सजा काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सब होटवार दुग्ध आपूर्ति सह डेयरी फार्म के महाप्रबंधक डॉ जेनुअल भेंगराज तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था। इस खरीद के लिए फर्जी बिल बनवाया गया था।

New disclosures in the fodder scam

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने विधानसभा में बिहार विनियोग अधिकाई व्यय विधेयक 2019 को पेश करने के दौरान कहा कि अत्यधिक व्यय या आवश्यकता को बजट के माध्यम से लिया जाता है, लालू प्रसाद यादव की तत्कालीन सरकार ने इस प्रक्रिया की अनदेखी की। उस दौरान फर्जी बिलों के माध्यम से बजटीय आवंटन से अधिक निकासी कर ली गई।

विदित हो कि अविभाजित बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार के दौरान बहुचर्चित चारा घोटाला हुआ था। जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जी बिल बनाकर अधिक निकासी की गई थी। इस घोटाले में सबसे मजेदार बात यह थी कि भैंसों को स्कूटर और कार पर ढोने का जिक्र कागजों में किया गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

अब चारा घोटाले में हुआ नया खुलासा: मालिश के लिए निकाले गए 16 लाख

New disclosures in the fodder scam
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts