भारत में भी कोरोना वायरस का नया रूप दिखा, इतने लोग हुए पीड़ित

कोरोना वायरस भारत

नई दिल्ली। भारत में पहले से ही कोरोना महामारी की तकलीफें झेल रही जनता के लिए एक और बुरी खबर आ गई है। भारत में कोरोना (Crorona in India) का नए रूप की एंट्री हो गई है। 6 लोग नए कोरोना वायरस (Corona Virus) से पीड़ित पाए गए हैं। ये सभी 6 लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Corona Virus in Britain) का म्यूटेट रूप देखने को मिला है जो पहले से ज्यादा खतरनाक है।

इस बीच भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने बताया है कि हाल ही में ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था। इनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। इसके अलावा दो अन्य लोगों का सैंपल हैदराबाद में पॉजिटिव पाया गया है। वहीं एक शख्स की जांच पुणे में की गई थी। वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइन जारी की थी। गाइडलाइन में कोरोना वायरस से संबंधित गाइडलाइन को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। साथ लोगों को चेतावनी जारी की गई थी कि नए कोरोना स्ट्रेन से सावधान रहें।

अभी दुनिया पुराने कोरोना वायरस से उबरी भी नहीं थी कि नए कोरोना वायरस के हमले ने लोगों का भयभीत होने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल वैज्ञानिक इसपर रिसर्च कर रहे हैं। इस पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोरोना वायरस का नया रूप और खतरनाक हुआ है या फिर पहले से कमजोर।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बताया जा रहा है कि कोरोना का नया रूप पहले से ज्यादा खतरनाक है। यह पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा खतरनाक है। हालांकि यह किस हद तक खतरनाक है यह पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि शनिवार को ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कई पाबंदियाँ ब्रिटेन में लगा दी। जिसके बाद यूरोपियन यूनियन ने एतिहातन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर दी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में भी कोरोना वायरस का नया रूप दिखा, इतने लोग हुए पीड़ित

कोरोना वायरस भारत
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts