भारत में कोरोना के 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मामले, 14000 से ज्यादा मरीज की मौत

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना के 4 लाख 40 हजार 215 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोविड-19 महामारी से अबतक 14 हजार 11 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना की दवा विकसित करने का दावा किया है। पतंजलि का दावा है कि उनकी दवा से कोरोना के मरीज 7 दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 78 हजार से ज्यादा मामले हैं। हालांकि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 2 लाख 48 हजार 190 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल 1 लाख 35 हजार 796 मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस 61 हजार 807 है जबकि 67 हजार 706 रोगी कोरोना की जंग जीत चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से अबतक देश में सबसे ज्यादा 6 हजार 283 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु है। तमिलनाडु में कोरोना के कुल 62087 केस है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 27,181 है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से 34 हजार 112 मरीज ठीक हो चुके हैं और 794 मरीज की मौत हो चुकी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुल कोरोना के 62,655 केस हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 820 है। कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 602 है। दिल्ली में कोविड-19 महामारी से 2, 233 मरीज की अबतक मौत हो चुकी है। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में कोविड-19 के कुल 11 हजार 25 मामले सामने आ चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भारत में कोरोना के 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मामले, 14000 से ज्यादा मरीज की मौत

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts