मूंग दाल के पकौड़े कैसे बनाएँ? बारिश के मौसम में घर पर ही गर्मागर्म पकौड़े खाने को मिल जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। आपने अक्सर बेसन से बने पकौड़े तो खाएं ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल के पकौड़े खाए हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं मूंग की टेस्टी और क्रंची पकौड़े की रेसिपी बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिए- 2 से 4 के लोगों के लिए
कुल समय- 20 से 30 मिनट
पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री
- एक कटोरी मूंग दाल मिक्सी में पिसी हुई
- एक चम्मच अदरक और लहसून का पेस्ट
- दो हरी मिर्च कटी हुई
- चुटकी भर हींग
- नमक जरूरत के अनुसार
- मिर्च पाउडर जरूरत के अनुसार
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- तेल जरूरत के अनुसार
- दो काली मिर्च कुटी हुई
- आधा कप बारिक धनिया पत्ती कटी हुई
मूंग दाल के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को धो लें और कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए एक बड़े बर्तन में फूलने के लिए पानी में भीगो कर रख दें। इसके बाद जब दाल अच्छी तरह भूल जाए तो इसका पानी अलग कर मिक्सी में इसे पीस लें। ध्यान रखें कि दाल का पेस्ट गाढ़ा हो। अब दाल के पेस्ट में नमक मिर्च और हल्दी, गर्म मासाला, अदरक लहसून का पेस्ट, हींग और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से सभी मसालों को फेंट लें।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
अब एक पैन लें और मीडियम गैस पर इसे गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो दाल के पेस्ट गोलाकार में लेते हुए पकौड़ों को तलने के लिए तेल में डालें। इसके बाद जब पकौड़े हल्के सुनहरे हो जाए तो इसे कड़छी से पलट दें और दूसरी तरफ भी तलने दें। एक-एक करके सभी पकौड़ों को ऐसे ही तेल में तल लें और गैस बंद कर दें। लीजिए अब तैयार है आपके स्पेशल क्रंची मूंग दाल के पकौड़े। इसे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























