मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें? Hanuman Puja on Tuesday

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें?

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें? मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है और इस दिन हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि मंगलवार के दिन विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा की जाए तो इससे जीवन के सभी संकट और कष्ट दूर होते हैं।

हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यदि आप भी हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा दिन मंगलवार का होगा। आईए जानते हैं कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें?

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें?

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें। स्नान के पश्चात लाल या भगवा रंग का वस्त्र धारण करना शुभ होता है। यदि आप स्नान करने जा रहे हैं तो उसमें गंगाजल मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है।

लाल या भगवा रंग का वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और उसे समय ओम् सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, दीपक, चना और गुड़ को एकत्रित कर लें। इसके साथ-साथ पूजा के समय हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण की पुस्तक भी अपने पास रखें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

हनुमान जी की पूजा की विधि

  • हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के समक्ष दीपक जलाएं।
  • सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
  • लाल फूल चढ़ाएं और चने-गुड़ का भोग लगाएं।
  • हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें।
  • पूजा के अंत में हनुमान जी की आरती करें।

व्रत करने के नियम

  • व्रत रखने वाले नमक का सेवन न करें।
  • मांस-मदिरा से दूर रहें और सात्विक भोजन करें।
  • ध्यान और मनन में समय व्यतीत करें।

महिलाओं के लिए विशेष निर्देश

  • महिलाएं हनुमान जी की मूर्ति को स्पर्श न करें।
  • पूजा करते समय शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने के लाभ

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। हृदय पूर्वक पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इससे हमें शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होती है तथा मंगल ग्रह के सभी प्रकार के दोषों का भी निवारण हो जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें? Hanuman Puja on Tuesday

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कैसे करें?
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts