लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा, जानें क्या -क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन

नई दिल्ली। 3 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से विचार-विमर्श के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक विस्तृत जानकारी दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश को तीन जोन में बांटा गया है। ग्रीन जोन में पड़ने वाले इलाकों में कुछ ढील दी गई है।

क्या-क्या रहेगा खुला?

केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश के बाद दफ्तर और फैक्ट्रियाँ खुलेंगी। हालांकि केंद्र सरकार ने इसके लिए कुछ गाइडलाइंन्स जारी की है, जिले हर हाल में फॉलो करना होगा। दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर सैनिटाइजेशन का कार्य करते रहना होगा। कर्मचारियों के बीच एक निश्चित दूरी रखने का भी निर्देश है।

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां पर मनरेगा में कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और ईंट-भट्टे जैसे कार्य से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। ये सभी कार्य करने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा देश में निर्माण से जुड़े कार्य और औद्योगिक गतिविधियों की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी गई है।

किन-किन जगहों पर रहेगा प्रतिबंध?

– सभी रेल सेवाएं और हवाई सेवाएं बंद रहेंगी। देशभर के सभी मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी।

– देश में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य या केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की कोई कार्य नहीं होगा।

– सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सहित सभी तरह के सार्वजनिक कार्यों की मनाही है। हालांकि छोटी-छोटी जरूरत की दुकानें खोलने की इजाजत है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

– सभी शहरों और छोटे शहरी इकाइयों में सुबह 7 बजे शाम 7 बजे तक ही बाहर जाने की अनुमति होगी। बाहर जाने वक्त वहीं लोग बाहर जा सकेंगे जिसको कोई जरूरत हो।

– स्थानीय जरूरत की दुकानें जैसे – किराना दुकान, सब्जी की दुकानें इत्यादि खुली रहेंगी। हालांकि इन जगहों पर स्थानीय प्रशासन अपने अनुसार लॉकडाउन की स्थिति को संभालने का कार्य करेंगे।

– लॉकडाउन के दौरान, अस्वस्थ लोगों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

– सभी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभाओं पर बैन रहेगा। इसके अलावा किसी विशेष परिस्थितियों में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, सड़क, रेल और हवाई मार्ग की यात्रा की अनुमति होगी।

– रिक्शा, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, नाई की दुकानें, स्वा और सैलून, नॉनवेज इत्यादि की दुकानें बंद रहेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा, जानें क्या -क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts