बिहार में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, जानिए 1 जून से बिहार में क्या-क्या खुलेगा

बिहार में लॉकडाउन

पटना। केंद्र सरकार द्वारा Lockdown 5 लागू करने के बाद बिहार सरकार ने रविवार को राज्य में अगले 30 जूक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बिहार सरकार ने राज्य में बढ़े रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों को बिहार सरकार ने यथावत लागू करने का निर्णय लिया। हालांकि राज्य सरकार ने 8 जून से लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीकों से खोलने के केंद्रीय आदेश के संबंध में कुछ नहीं कहा है।

लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल्स और होटल को खोलने की अनुमति दी है। बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में चौथे चरण के लॉकडाउन में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा।

1 जून से बिहार में परिवहन सेवा शुरू

लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही बिहार सरकार ने 8 जून से आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को शुरू करने का ऐलान किया है। नीतीश सरकार ने राज्य में बसों के आवागमन की अनुमति दे दी है। इसके अलावा, राज्य में मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन यहां पर भी देह से दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा। राज्य में शिक्षण संस्थानों के संबंध में फैसला जुलाई में होगा।

संपूर्ण बंदी में मिली छूट के साथ ही बिहार में लॉकडाउन भी जारी रहेगा। इस संबंध में अपर मुख्य गृह सचिव ने कहा है कि राज्य सरकार के सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि गृह मंत्रालय के आदेश एवं दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करें।

बिहार में कोरोना से 20 की मौत

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3636 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अबतक 1618 लोग ठीक हो चुके हैं। बिहार में कोविड-19 महामारी से अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पहला मामला मुंगेर जिला में मिला था। मुंगेर जिले में मिले मरीज की पटना के पीएमसीएम में मौत हो गई थी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now