म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान नहीं रहे, पूरा बॉलीवुड सदमे में

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कोरोना महामारी के चलते हुआ। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वाजिद खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। वाजिद खान महज 42 वर्ष के थे। रविवार 31 मई की देर रात उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के असमय निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ने शोक व्यक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, दुखद खबर, एक चीज जो मुझे हमेशा याद रहेगी, वो वाजिद भाई की हंसी है। वे हमेशा हंसते रहते थे। वो जल्दी चले गए। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वाजिद खान के निधन पर गायक सोनू निगम ने ट्विट कर लिखा, मेरा भाई वाजिद हमें छोड़ गया। बता दें कि वाजिद खान बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी साजिद-वाजिद से विख्यात थे। सोनू निगम ने एक तस्वीर साझा करते हुए वाजिद खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

View this post on Instagram

 

My Brother Wajid left us.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on May 31, 2020 at 1:04pm PDT

बताया जा रहा है कि वाजिद खान को लंबे समय से किडनी की समस्या थी। वाजिद खान ने अपनी साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा हिट गानों के लिए अपना संगीत दिया। साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान के फेवरेट जोड़ी में थे। सलमान खान की कई फिल्मों में वाजिद खान ने संगीत दिया है। जिसमें से प्यार किया तो डरना क्या, पार्टनर, दबंग, वॉन्टेंड, जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now