Laxman Wife Name: भगवान राम के वनवास के दौरान साये की तरह साथ रहने वाले लक्ष्मण की पत्नी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। कहा जाता है कि लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे। जिस शेषनाग पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते हैं, उसी शेषनाग का अवतार लक्ष्मण को माना गया है।
भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की शादी उर्मिला से हुई थी। लक्ष्मण की पत्नी का नाम उर्मिला था। बनवास के दौरान लक्ष्मण के साथ उर्मिला नहीं गई थी। हालांकि वह जाना चाहती थी लेकिन लक्ष्मण ने मना कर दिया था। वनवास में लक्ष्मण ने निद्रा की देवी से प्रार्थना की थी कि 14 वर्षों के वनवास के दौरान उनके हिस्से की नींद उनकी पत्नी उर्मिला को दे दे।
उर्मिला के त्याग को भुला दिया गया
लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला (Laxman Wife Urmila) रामायण का एक ऐसा किरदार है जिन्होंने अपने त्याग से अपने पति लक्ष्मण को 14 वर्षों के वनवास के दौरान मौन रूप से सहयोग किया। लेकिन उर्मिला के बारे में बहुत ही कम बातें होती हैं और उनके बारे में लोगों को जानकारी भी कम है।
दक्षिण भारत की राम कथा के अनुसार, जब भगवान राम को वनवास मिला तो भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास की ओर जाने लगे तो उर्मिला ने भी साथ जाने के लिए कहा। लेकिन लक्ष्मण ने उन्हें अयोध्या में रहने का आदेश दिया। कठिन से कठिन समय में भी उर्मिला के आंसू की एक बूंद धरती पर नहीं गिरी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
वनवास के दौरान पहली रात को जब राम और सीता सो गए तो लक्ष्मण उन दोनों की देखभाल कर रहे थे। इसके बाद निद्रा की देवी ने लक्ष्मण को नींद में जाने के लिए कहा, लेकिन लक्ष्मण ने सोने से मना कर दिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्होंने 14 सालों तक बिना सोए हुए अपने भाई राम और सीता की देखभाल करने की प्रतिज्ञा की थी।
कथा के अनुसार, तब लक्ष्मण ने निद्रा देवी से अनुरोध किया कि वह उनके हिस्से की नींद उनकी पत्नी उर्मिला (Laxman Wife Urmila) को दे दे। जब यह बात निद्रा देवी ने उर्मिला को बताई तो वह तुरंत ही तैयार हो गई। इस प्रकार लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला वनवास के 14 वर्षों के दौरान दिन-रात सोती रही। इस प्रकार उर्मिला ने वनवास न जाते हुए भी अपने पति धर्म का पालन किया।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































