Actor KK Goswami की Wife को जानते हैं आप, लगती है हुस्न की मल्लिका

Actor KK Goswami Wife

Actor KK Goswami Wife: अभिनेता के के गोस्वामी एक कॉमेडियन के तौर पर पहचाने जाते हैं। अभिनेता केके गोस्वामी का असली नाम कृष्णकांत गोस्वामी है। छोटे कद के होने की वजह से एक कॉमेडियन एक्टर के तौर पर वह फिट बैठते थे।

केके गोस्वामी ने कई सीरियलों में काम किया है। इनमें से प्रमुख है शक्तिमान, विकराल गबराल, सीआईडी जैसे कई हिट टीवी शो में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। शक्तिमान में उन्होंने खली बली का किरदार निभाया था।

केके ने जूनियर जी में बोनापार्ट और शाकालाका बूम बूम में क्रिस्टल का रोल निभाया था। केके गोस्वामी ने हाइट कम होने के बावजूद भी एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। बता दें कि पिछले साल उनकी गाड़ी में आग लग गई थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आए थे। तब यह भी पता चला था कि वह काम के लिए परेशान हैं, उन्हें कहीं पर काम नहीं मिल रहा है।

KK Goswami Wife Name and Photo

Actor KK Goswami Wife Photo
Actor KK Goswami Wife Photo

भले ही के के गोस्वामी की हाइट कम है, लेकिन उनकी वाइफ देखने में काफी खूबसूरत हैं। एक समय था जब केके गोस्वामी की शादी भी बड़ी मुश्किल से हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि जब वह अपनी पत्नी को देखने गए थे तो उनके परिवार वालों ने छोटी हाइट होने की वजह से शादी से इनकार कर दिया था।

केके गोस्वामी की पत्नी का नाम पिंकू गोस्वामी है। पिंकू गोस्वामी अपने पति से हाइट में करीब दोगुनी लंबी हैं। जब पिंकू गोस्वामी से केके गोस्वामी की शादी नहीं हो रही थी, तब उनकी पत्नी ने यह ठान लिया था कि वह केके गोस्वामी से ही शादी करेंगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Chaupal App क्या है?

Chaupal App क्या है? जानिए फीचर्स, कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की पूरी जानकारी

Chaupal App किन लोगों के लिए सबसे बेहतर है? चौपाल ऐप खास तौर पर उन…

Jan 15, 2026
Avika Gaur Pregnancy Rumours

Avika Gaur Pregnancy Rumours: शादी के तीन महीने बाद मां बनने की खबरों पर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी

Avika Gaur Pregnancy Rumours: अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस के दिल में…

Jan 9, 2026
IMDb Top Rating Films

जब बॉक्स ऑफिस ने ठुकराया, लेकिन दर्शकों ने सराहा: ये हैं IMDb पर टॉप रेटिंग पाने वाली फ्लॉप फिल्में

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।…

Jan 7, 2026

कृष्णकांत गोस्वामी की पत्नी की हाइट करीब 5 फिट है, जबकि एक्टर केके गोस्वामी महज 3 फीट के हैं। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों तस्वीरों में काफी सुंदर कपल दिखाई देते हैं। छोटे कद के होने के बावजूद आज दोनों एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Actor KK Goswami Son Photo
Actor KK Goswami Son Photo

के के गोस्वामी के कितने बच्चे हैं?

पिंकू गोस्वामी और केके गोस्वामी के दो बच्चे भी हैं। 3 फीट के कृष्णकांत गोस्वामी टीवी इंडस्ट्री में काम करने से लेकर गुजराती, मराठी, हिंदी, बंगाली से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में काम कर चुके हैं। के के गोस्वामी के बड़े बेटे का नाम नवनीत है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Actor KK Goswami की Wife को जानते हैं आप, लगती है हुस्न की मल्लिका

Actor KK Goswami Wife
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts