Lahore 1947: ग़दर 2 की शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में हैं। आने वाले दिनों में सनी देओल आमिर खान के साथ भी फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम लाहौर 1947 है। इस फिल्म में आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर जुड़ रहे हैं।
दूसरी तरफ फिल्म Lahore 1947 का राजकुमार संतोषी निर्देशन करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि लाहौर 1947 में आमिर खान छोटा सा रोल भी कर सकते हैं।
लेकिन Lahore 1947 को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस सनी देओल के साथ नजर आने वाली हैं। यह एक्ट्रेस शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है प्रीति जिंटा।
View this post on Instagramयह भी ट्रेंड में है 😊👇
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…
Jan 30, 2026Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
Jan 29, 2026Chaupal App क्या है? जानिए फीचर्स, कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की पूरी जानकारी
Chaupal App किन लोगों के लिए सबसे बेहतर है? चौपाल ऐप खास तौर पर उन…
Jan 15, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीति जिंटा को हाल ही में मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही ऐसी चर्चा है कि वह सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आ सकती हैं। इसी को लेकर वह लुक टेस्ट के लिए वहां गई हुई थीं। हालांकि प्रीति जिंटा की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
लेकिन ऐसी खबर है कि Lahore 1947 में प्रीति जिंटा नजर आ सकती हैं। प्रीति बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन लंबे समय से उन्होंने अपने आपको एक्टिंग की दुनिया से दूर रखा है। Bollywood News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































