कृतिका कामरा का जीवन परिचय, बायोग्राफी, मूवी, जन्म, शिक्षा, करियर (Kritika Kamra Biography, Movies, TV Shows, Age, Boyfriend, Net Worth, Husband Name in Hindi)
टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है कृतिका कामरा। आरोही और डॉ निधि के नाम से वह काफी लोकप्रिय हैं। कितनी मोहब्बत है टीवी शो में आरोही के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली है। टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो और फिक्शन धारावाहिक में भी काम किया है।
Kritika Kamra Biography in Hindi
| नाम | कृतिका कामरा |
| जन्म | 25 अक्टूबर 1988 |
| जन्म स्थान | बरेली, उत्तर प्रदेश |
| उम्र | 36 साल |
| माता का नाम | कुमकुम कामरा |
| पिता का नाम | रवि कामरा |
| जाति | खत्री |
| शिक्षा | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी |
| भाई | राहुल कामरा |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| शौक | डांस करना, किताबें पढ़ना |
Kritika Kamra Biography, Early Life और Education
कृतिका कैमरा का जन्म 25 अक्टूबर 1988 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और मां एक ख्यात फर्म में काम करती थीं। कृतिका को बचपन से ही नृत्य करने और संगीत सुनने का शौक था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कानपुर के सेंट जोसेफ स्कूल से पूरी की।
कक्षा 7 के बाद कृतिका ने आगे की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई अधूरा छोड़कर टीवी धारावाहिक में काम करने लगी। कृतिका सबसे पहले अर्शिया की भूमिका में यहां के हम सिकंदर टीवी सीरियल में नजर आईं।
हालांकि उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान बालाजी टेली फिल्म प्रोडक्शन की ‘कितनी मोहब्बत है’ टीवी सीरियल से मिली। इसमें कृतिका कामरा ने आरोही शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी अगली टीवी सीरियल सोनी टीवी पर प्रसारित हुई, जिसका नाम था ‘कुछ तो लोग कहेंगे’। इस टीवी सीरियल से कृतिका घर-घर में जानी पहचानी जाने लगी।

कृतिका कामरा सीरियल एवं रियलिटी शो
कृतिका कामरा ने अब तक कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है। 2008 में उन्होंने यहां के हम सिकंदर टीवी सीरियल में पहली बार काम किया। उसके बाद कृतिका ने 2009 में कितनी मोहब्बत है सीजन 1 में आरोही का किरदार निभाया और यहां से उन्हें प्रसिद्धि मिली।
- 2022 – कैसी ये यारियां में अनु का किरदार
- 2020 – बैचलर नंबर 1 में श्रुति का किरदार
- 2018 – दिल ही तो है में नूर का किरदार
- 2016 – कुछ तो लोग कहेंगे
- 2015 – रिपोर्टर्स
- 2014 – एम टीवी वेब्बड, झलक दिखला जा
- 2011-13 – कुछ तो लोग कहेंगे
- 2010-11 – कितनी मुहब्बत है (सीजन -दो)
- 2010 – गंगा का धीरज, जरा नचके दिखा
- 2009-10 – प्यार का बंधन
- 2009 – कितनी मुहब्बत है (सीजन -एक)
- 2008 – यहाँ के हम सिकंदर
Kritika Kamra Controversy
कृतिका शर्मा का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। वह अपने संबंधों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। वह इंडस्ट्री में आने के साथ ही करण कुंद्रा के साथ अपने संबंधों को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी हैं। यहां तक कि करण कुंद्रा के साथ उनकी शादी तक की अपवाह फैलाई गई थी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
लोगों द्वारा कृतिका कामरा और करण कुंद्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा। हालांकि काफी समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और यह जोड़ी टूट गई। इसके बाद कृतिका का नाम सिद्धार्थ बिजुपुरिया के साथ जुड़ा और कुछ दिनों बाद ही कृतिका ने इस संबंध को स्वीकार कर लिया। हालांकि यह रिश्ता भी डेढ़ साल से ज्यादा नहीं चल पाया और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
कृतिका ने शॉर्ट फिल्मों में भी किया है काम
टीवी सीरियल और धारावाहिक के अलावा कृतिका कामरा ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी अपने किया है। ड्राई ड्रीम्स, बेस्ट गर्लफ्रेन्ड, फ्रेंड जोन्ड’ फिल्मों को वेब पर रिलीज किया गया है। बेस्ट गर्लफ्रेन्ड में कृतिका और विक्रान्त की जोड़ी को लोगों का काफी प्यार मिला था।
कृतिका कामरा को दो पुरस्कार मिल चुके हैं
अभिनेत्री कृतिका कामरा को अबतक दो पुरस्कार मिल चुके हैं। कृतिका ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्हें टीवी की क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
- 2012 – इंडियन टेली अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला)
- 2010 – इंडियन टेली अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ फ्रेश न्यू फेस (फीमेल)

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































